फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Four centers have been set up for individual candidates of high school and intermediate

Pilibhit News: हाईस्कूल व इंटर के व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए चार केंद्र निर्धारित

Sun, 10 Aug 2025 12:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 10 Aug 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Four centers have been set up for individual candidates of high school and intermediate
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की ओर से वर्ष 2026 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन पत्रों की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शासनादेश एवं परिषद के निर्देशा के अनुसार जनपद में चार राजकीय विद्यालयों को पत्राचार परीक्षा के आवेदन पत्र अग्रसारित करने के लिए नामित किया गया है।
विज्ञापन



डीआईओएस राजीव कुमार की ओर से जारी पत्र में कहा गया कि व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर निर्धारित समय सीमा में ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे। इसके अंतर्गत जनपद पीलीभीत में ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज पीलीभीत, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पीलीभीत, एसआरएम इंटर कॉलेज बीसलपुर व पब्लिक इंटर कॉलेज पूरनपुर को इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए पत्राचार पद्धति के पंजीकरण केंद्र के रूप में नामित किया गया है। इन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्राचार वर्ष 2026 की परीक्षा से संबंधित व्यक्तिगत छात्रों के आवेदन पत्रों के अग्रसारण का दायित्व सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed