{"_id":"66c33adb9625f3e9fe0f92e7","slug":"four-and-half-year-old-girl-molested-by-man-arrested-in-pilibhit-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: घर के पास खेल रही साढ़े चार साल की मासूम बच्ची से छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: घर के पास खेल रही साढ़े चार साल की मासूम बच्ची से छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार
Mon, 19 Aug 2024 06:00 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 19 Aug 2024 06:00 PM IST
सार
पीलीभीत के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में एक युवक ने साढ़े चार साल की बच्ची से छेड़खानी कर दी। बच्ची के पिता ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। आरोपी खुद को छुड़ाकर भाग गया। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत में घर के नजदीक खेल रही साढ़े चार साल की मासूम के साथ गांव के एक युवक ने छेड़खानी कर अश्लील हरकतें की। मौके पर पहुंचे पिता ने आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी की पिटाई कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी दो पुत्रियां हैं। वह रविवार को पुत्रियां घर के नजदीक स्थित पेड़ के पास खिलाने के लिए ले गए। कुछ देर रुकने के बाद छोटी पुत्री को लेकर घर लौट आए। साढ़े चार साल की बड़ी पुत्री वहीं खेलती रही।
विज्ञापन
बरेली ग्रीन पार्क गोलीकांड: दंपती के सिर से आर-पार हो गईं थीं गोलियां, पोस्टमार्टम में सामने आई ये बात
विज्ञापन
आरोप है कि कुछ समय बाद बड़ी पुत्री को लेने के लिए मौके पर पहुंचे तो गांव का ही एक युवक उसके साथ छेड़खानी और अश्लील हरकतें कर रहा था। जिससे देख वह आक्रोशित हो गए। उन्होंने आरोपी युवक को पकड़कर उसकी पिटाई लगा दी।
इस दौरान वह किसी तरह छूटकर मौके से भाग गया। इसके बाद वह कार्रवाई के लिए पीड़ित पुत्री को लेकर थाने पहुंचे। थाना प्रभारी पवन कुमार पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।