फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   green park suicide and murder case bullets had passed through the couple's heads

बरेली ग्रीन पार्क गोलीकांड: दंपती के सिर से आर-पार हो गईं थीं गोलियां, पोस्टमार्टम में सामने आई ये बात

Mon, 19 Aug 2024 09:56 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 19 Aug 2024 09:56 AM IST
सार

Bareilly News: बरेली के ग्रीन पार्क में ठेकेदार आलोक तोमर ने शनिवार को पत्नी रितु की हत्या करने के बाद खुद को गोली मार ली थी। दोनों के शव बेड पर मिले थे। शवों का रात में ही पोस्टमार्टम कराया गया। 

विज्ञापन
green park suicide and murder case bullets had passed through the couple's heads
दंपती का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में ठेकेदार आलोक तोमर और उनकी पत्नी रितु के शवों का रात में ही पोस्टमार्टम कराकर रविवार सुबह मॉडल टाउन श्मशान भूमि पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। आलोक के भतीजे तन्मय ने दोनों को मुखाग्नि दी। परिवार और रिश्तेदारों के अलावा बड़ी संख्या में कॉलोनी के लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

विज्ञापन


शनिवार को ग्रीन पार्क में ठेकेदार आलोक तोमर ने पत्नी रितु की गोली मारकर हत्या के बाद खुद को गोली मार ली थी। दोनों के शवों का रात में ही पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें दोनों को एक-एक गोली सिर में लगने की पुष्टि हुई। गोलियां खोपड़ी के आर-पार हो गई थीं। इन्हीं गोलियों की वजह से ज्यादा रक्तस्राव होने से दोनों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


तन्मय के पिता का भी कोरोना काल में निधन हो गया था। परिवार में अब वही वारिस बचे हैं। आलोक तोमर की मां भी तन्मय के परिवार के साथ रह रही हैं। अंतिम संस्कार में पूर्व मेयर डॉ. आईएस तोमर व आलोक के साढ़ू कासगंज के सीओ सिटी विजय राणा भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ौत के रहने वाले थे आलोक 
बागपत के बड़ौत क्षेत्र के गांव कासिमपुर खेड़ी निवासी आलोक कई वर्षों से ग्रीन पार्क कॉलोनी में रह रहे थे। बहेड़ी में उनका फार्म हाउस है, इसके अलावा वह निर्माण संबंधी ठेकेदारी भी करते थे। आलोक कासगंज के सीओ सिटी विजय राणा के साढू हैं। दोपहर एक बजे नौकरानी ममता के बजाय उसकी दो बेटियां काम करने आईं। 

काफी देर दरवाजा खटखटाने व घंटी बजाने पर भी अंदर से आवाज नहीं आई। यह बात बताने पर ममता ने रितु की बड़ी बहन मधु राणा को कॉल करके जानकारी दी। मधु भी इसी कॉलोनी में रहती हैं। वह रितु के घर पहुंचीं और खिड़की की जाली हटाकर किसी तरह अंदर से लगी चिटकनी खोली। 

अंदर एक कमरे में बेड पर रितु और आलोक के शव खून से सने पड़े देख मधु अवाक रह गईं। उन्होंने अपने पति विजय राणा को सूचना दी और फिर उनके बताने पर बारादरी थाना प्रभारी अमित पांडेय व रुहेलखंड चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर आकर साक्ष्य जुटाए। घटना के पीछे शादी के 20 वर्ष बाद भी संतान न होने से दंपती के परेशान होने की बात सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed