फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Four accused including Master Mind Pradhan arrested after encounter

मुठभेड़ के बाद मास्टर माइंड प्रधान समेत चार आरोपी गिरफ्तार

Fri, 25 Mar 2022 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Four accused including Master Mind Pradhan arrested after encounter
पीलीभीत। बरखेड़ा स्थित पेट्रोलपंप के सेल्समैन से 1.65 लाख रुपये लूटने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने बुधवार रात मुठभेड़ के बाद बहादुरपुर हुक्मी से गिरफ्तार कर लिया। लूट का मास्टर माइंड कटकवारा का ग्राम प्रधान अमित पैर में पुलिस की गोली लगने से जख्मी हो गया। उसे भर्ती कराया गया है। वहीं, एक आरोपी पुलिस से बचकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने मौके से 55 हजार रुपये और दो तमंचे भी बरामद किए। कोर्ट में पेश करने के बाद बाकी तीनों आरोपियों कटवारा निवासी मुनेंद्र सिंह, सूरजपाल और पूरनलाल को पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसपी दिनेश कुमार पी. ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि लूट को पांच लोगों ने अंजाम दिया था। घटना की साजिश मास्टर माइड गांव कटकवारा के ग्राम प्रधान अमित उर्फ मुन्नू ने रची थी। उसने गांव के ही मुनेद्र सिंह, सूरजपाल, पूरनलाल और बरेली के थाना भुता के गांव कऊआखेड़ा निवासी विमल को भी साजिश में शामिल किया। 21 मार्च को घटना से पहले सभी शेरगंज हाल्ट के पास मिले। पेट्रोल पंप की रेकी अमित और पूरनलाल ने की थी।
विज्ञापन

इसके बाद वह दोनों पेट्रोल पंप के पास खड़ी कार में वहीं रुक गए। विमल, मुनेंद्र और सूरज ने अपाचे बाइक से पीछे गए और लूट को अंजाम दिया। इसके बाद बरखेड़ा से पहले नहर की पटरी से भैसहा ग्वालपुर होते हुए गांव पुरैना के पास देवहा नदी का अस्थाई पुल पार करते हुए बीसलपुर की ओर निकल गए। वहां अमित और पूरनलाल मिले और सभी ने पैसों का बंटवारा कर लिया। एसपी ने घटना के खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे पकड़े गए बदमाश - पीलीभीत बीसलपुर रोड पर गांव गाजीपुर कुंडा तिराहे पर बुधवार रात पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ लोग देवहा नदी से पहले बहादुरपुर हुक्मी के पास सड़क के नीचे खड़े है। पुलिस ने रात करीब 12 बजे छापा मारा तो कार के अंदर बैठे बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

पुलिस ने भी जवाब दिया तो गोली कटकवारा गांव के प्रधआन अमित के पैर में लग गई। वह जख्मी होकर वहीं गिर गया। पुलिस ने अमित समेत मुनेंद्र, सूरजपाल और पूरनलाल को गिरफ्तार कर लिया, जबकि विमल भाग निकला। इन लोगों के पास से पुलिस ने 55 हजार की नकदी, घटना में इस्तेमाल की गई बाइक, एक डस्टर कार, एक तमंचा, दो कारतूस बरामद किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed