{"_id":"62c5dd2ef2f4a46016140085","slug":"found-in-the-canal-on-the-fourth-day-pilibhit-news-bly4905736105","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथे दिन नहर में उतराता मिला लापता बीएड के छात्र का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथे दिन नहर में उतराता मिला लापता बीएड के छात्र का शव
विज्ञापन
छात्र कपिल का फाइल फोटो।
- फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर। गांव नरायनपुर निवासी बीएड के लापता छात्र कपिल यादव का शव चौथे दिन बुधवार को घटनास्थल से करीब छह किलोमीटर दूर नहर में उतराता मिला। कपिल नगर के एक इंटर कॉलेज में हाईस्कूल में टॉप किया था। छात्र कपिल पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला प्रशंसक था और उनकी हत्या के दिन से ही आहत था।
शेरपुरकलां के प्राथमिक स्कूल में तैनात शिक्षक वासुदेव यादव का बड़ा पुत्र कपिल यादव रविवार को सुबह 8.30 बजे कुछ देर बाद घर लौटने की जानकारी देकर स्कूटी से निकला था। उसके बाद घर नहीं लौटा। स्कूटी रविवार को दोपहर हरदोई ब्रांच नहर पटरी पर खड़ी मिली थी। अगले दिन उसकी चप्पलें नहर किनारे झाड़ियों में मिली। बुधवार को जिस स्थान पर स्कूटी मिली थी। उससे करीब छह किलोमीटर दूर डूडा पुल के पास उसका शव नहर में उतराता मिल गया। छात्र का शव मिलते ही उसके परिजन में कोहराम मच गया। छात्र ने हाईस्कूल की परीक्षा वर्ष 2012 से नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से पास कर कॉलेज टॉप किया था।
परिजन के मुताबिक कपिल पंजाबी गायक कलाकार सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से गुमसुम रहता था। कुछ दिन पहले गुमसुम का कारण पूछने पर अपने पिता को भी सिद्धू की हत्या के बाद कुछ अच्छा न लगने की जानकारी उनको दी थी। हालांकि पिता वासुदेव यादव ने उससे पढ़ाई में मन लगाने को कहा था। शिक्षक ने पुत्र के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि शिक्षक के पुत्र का पोस्टमार्टम न कराने को लेकर लिखकर दिया। इस पर शव का पंचनामा भरकर परिजन को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
आत्मघाती कदम उठाने से पहले बेटे ने कुछ नहीं किया शेयर
पूरनपुर। छात्र कपिल यादव के पिता वासुदेव यादव ने बताया कि कपिल, सिद्धू मूसेवाला को बहुत पसंद करता था। उसके गाने भी सुनता था। जिस दिन सिद्धू की हत्या हुई। उस दिन भी पुत्र ने उसकी खूब तारीफ की थी। सिद्धू की हत्या को कई दिन हो गए। मगर पुत्र तीन-चार दिन से कम बोलता था। खाना खाने में भी खाना पूरी करता था। तबीयत न ठीक होने की बात कही। पूछने और दवाई लाने को कहने पर बोला कि मैं दवाई ले आऊंगा। मगर बेटे ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले मुझसे कुछ भी शेयर नहीं किया। अगर कुछ बताता। तब उसे समझाया जा सकता था। संवाद
आत्महत्या की वजह के बारे में कोई इनपुट पुलिस के पास नहीं है। अगर परिवार वाले जानकारी देते हैं तो पुलिस जांच कराएगी। -दिनेश कुमार पी, पुलिस अधीक्षक