{"_id":"edc3e3096bc3b9e8b81e8a0d309909ea","slug":"former-colleague-raised-questions-on-the-degree-minister-haji-riaz-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सहयोगी ने उठाए मंत्री हाजी रियाज की डिग्री पर सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सहयोगी ने उठाए मंत्री हाजी रियाज की डिग्री पर सवाल
Pilibhit
Updated Fri, 13 Nov 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री एवं शहर विधायक हाजी रियाज अहमद के कभी खास सिपहसलारों में गिने जाने वाले जकाउद्दीन ने विधान सभा चुनाव के दौरान दाखिल उनके शपथपत्र में अंकित इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री को गलत बताते हुए इसकी शिकायत मुख्य निर्वाचन आयुक्त को भेजी है और उनका निर्वाचन रदद् करने की मांग की है। जकीउद्दीन ने इस पत्र की एक प्रति मीडिया कर्मियों को भी दी है। उधर मंत्री ने उनके आरोप को निराधार व असत्य करार दिया है।
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला आहाता शाहजी मियां निवासी जकाउद्दीन राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद के खास लोगों में रहे हैं लेकिन कुछ वर्षों से दोनों के बीच दूरियां बढ़ गईं हैं। जकाउद्दीन ने अब बसपा के नेता एवं पूर्व मंत्री अनीस अहमद के साथ हैं। अब तक वह सियासी मंचों से ही हाजी रियाज अहमद पर हमला बोलते रहे हैं। यह पहला मौका है जब उन्होंने चुनाव के दौरान हाजी रियाज अहमद द्वारा प्रस्तुत शपथपत्र में अंकित इलाहाबाद से एलएलबी की बात को गलत बताया है। मुख्य निर्वाचन आयोग को भेजी शिकायत में उन्होंने दावा किया है कि श्री रियाज अहमद ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एलएलबी की कोई डिग्री हासिल नहीं की है न ही उन्होंने वहां कभी प्रवेश ही लिया है। इसके अलावा उन्होंने कहा है कि वर्ष 2012 के विधान सभा चुनाव के दौरान दाखिल शपथ पत्र के किसी कॉलम में एलएलबी वर्ष 1983 तो किसी कालम में 1985 अंकित किया है। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयोग से उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। इसकी प्रति उन्होंने डीएम तथा मीडिया कर्मियों को भी उनके कार्यालय पहुंच उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन
कुछ लोग ऐसे होते हैं जो किसी का राजनीतिक कद बढ़ते नहीं देख पाते। जकाउद्दीन भी उन्हीं में से एक हैं। उनका बस एक मकसद है कि मुझे कैसे बदनाम किया जाए। उनका यह कहना कि मैंने एलएलबी नहीं की यह असत्य व निराधार है। अगर उनके पास इसका कोई सबूत है तो पेश करना चाहिए। जहां तक वर्ष 2012 में दाखिल शपथपत्र में एक स्थान पर 1983 व दूसरे स्थान पर 1985 अंकित होना बताया जा रहा है वह ओवरराइटिंग लग रही है।
विज्ञापन
-हाजी रियाज अहमद, स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री