फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Forest workers stopped the construction of overhead tank in Chandia Hazara

Pilibhit News: चंदिया हजारा में ओवरहेड टैंक का निर्माण वनकर्मियों ने रुकवाया

Wed, 12 Jun 2024 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Forest workers stopped the construction of overhead tank in Chandia Hazara
पूरनपुर। जलजीवन मिशन के तहत गांव चंदिया हजारा में बन रहे ओवरहेड टैंक के निर्माण को वन विभाग ने एनओसी देने से इन्कार कर दिया है। प्रधान ने हरीपुर रेंज के कर्मचारियों पर ओवरहेड टैंक के निर्माण को बार-बार रुकवाने का आरोप लगाते हुए एसडीएम से शिकायत कर टंकी का निर्माण शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन


गांव चंदिया हजारा में जलजीवन मिशन के तहत ओवरहेड टैंक के निर्माण को वन विभाग के अफसरों ने रुकवा दिया है। ग्राम प्रधान वासुदेव कुंडू ने बताया कि जिस स्थान पर पहले ओवरहेड टैंक का निर्माण होना था, उसके स्थान पर अब दूसरी जगह ओवरहेड टैंक के निर्माण का निर्णय किया गया है।
विज्ञापन

प्रधान का कहना है कि पुनर्वास योजना के तहत वन विभाग ने 1575 एकड़ जमीन राज्य सरकार को दी। इस पर गांव की आबादी बसी हुई है। इसके बाद भी वन विभाग के अफसर ओवरहेड टैंक निर्माण की जगह को अपना बताकर बार-बार टैंक का निर्माण रुकवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान ने एसडीएम से ओवरहैड टैंक का निर्माण शीघ्र शुरू कराने की मांग की है। हरीपुर रेंजर वीरेंद्र रावत ने बताया कि टैंक बनाने का प्रस्ताव पहले दूसरी जगह का था, वन विभाग ने जमीन भले दी हो, लेकिन जमीन पर मालिकाना हक अब भी उसी का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed