{"_id":"315a582bca57291eb5c89691695afa6e","slug":"forest-department-in-protest-performance-jam-imposed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग के विरोध में प्रदर्शन, जाम लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग के विरोध में प्रदर्शन, जाम लगाया
Bisalpur
Updated Sun, 23 Aug 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
गांव खनंका के लोगों ने बंदर न पकड़वाए जाने से क्षुब्ध होकर रविवार को गांव के किनारे से गुजरने वाले बीसलपुर-शाहजहांपुर रोड पर चक्का जाम कर वन विभाग के विरोध में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार गांव खनंका के तमाम लोगों ने रविवार को पास से गुजरने वाले बीसलपुर-शाहजहांपुर रोड पर चक्का जाम कर वन विभाग के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि वन विभाग के लोग गांव के बंदरों को जान बूझकर पकड़वाकर जंगल में नहीं छुड़वा रहे हैं, जिससे बंदर गांव में काफी ज्यादा नुकसान कर रहे हैं। बंदर कई लोगों को काटकर घायल भी कर चुके हैं। चक्का जाम और प्रदर्शन करने वालों में मुनेंद्र सिंह, रघुवीर सिंह, प्रेमराज वर्मा, धर्मवीर, जगदीश, संजीव, मुन्नी, गीता, छोटे, सुनील, मुकेश, गोपाल, बच्चू लाल, होरीलाल, सर्वेश, बाबूराम, जगदंबा, उर्मिला, निक्की, वीरेंद्र, प्रेमवती, ममता, धनदेवी, निशा, गुड्डी देवी, राजेश्वरी देवी, गुडिय़ा, शीतल, वैष्णो, बलराम, गीता, रामबेटी, हेमा, आरती, मोनू, रामप्यारी, रामनरायन और प्रेमराज समेत तमाम ग्रामीण शामिल थे।
विज्ञापन