{"_id":"571d01b44f1c1b98788b506e","slug":"forest-department-distributed-compensation-to-stockmen","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग ने पशुपालकों को बांटी मुआवजा राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग ने पशुपालकों को बांटी मुआवजा राशि
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Sun, 24 Apr 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाइगर और तेंदुए के हमलों में पालतू पशुओं को मारे जाने के मामले में वन विभाग ने बराही रेंज में पशुपालकों को मुआवजा राशि बांटी। हरीपुर रेंज के पशुपालकों को भी मुआवजा दिया गया।
जंगल से सटे इलाकों में टाइगर और तेंदुए अक्सर हमला कर पालतू पशुओं को मार देते हैं। अगस्त 2015 में बलविंदर के एक पशु को मार दिया था। इसके अलावा माधोटांडा के गोधनबाबा के एक पशु को अगस्त माह में व जंगल से सटे इलाके में जसवीर कौर के घर में गत वर्ष नवंबर में एक पशु को निवाला बना लिया था। इसी रेंज से सटे इलाके में सीताराम के घर में दिसंबर माह में एक बकरी को टाइगर खा गया था। इधर बराही रेंज में रविवार को वनक्षेत्राधिकारी अनिल शाह ने जिला पंचायत सदस्य रामऔतार हिटलर की मौजूदगी में बलविंदर सिंह व गोधनबाबा को आठ-आठ हजार रुपये, जसवीर कौर को पांच हजार व सीताराम को तीन हजार रुपये मुआवजा राशि सौंपी। रेंजर अनिल शाह ने बताया कि टाइगर व तेंदुए के हमले से हुई मौतों के बाद नेशनल टाइगर रिजर्व अथारिटी को रिपोर्ट भेजी गई थी। जिसके बाद धनराशि स्वीकृत होने के बाद डीएफओ कैलाशप्रसाद के निर्देश पर यह मुआवजा राशि बांटी गई है। इसी तरह हरीपुर रेंज में जंगल से सटे इलाके लचियादेवी की दो बकरियां, सिराजुद्दीन की एक बकरी, धर्मदेवी की एक बकरी को निवाला बना लिया था। इन सभी को हरीपुर रेंजर द्वारा मुआवजा राशि बांटी गई।