फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   For national development The village developed important

देश की तरक्की के लिए गांव का विकास जरूरी

Fri, 22 Apr 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Fri, 22 Apr 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
For national development The village developed important
मेनका गांंधी - फोटो : pilibhit, beureu
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका संजय गांधी ने कहा कि गांव के विकास से ही देश की तरक्की संभव है। इसके लिए किसानों को मजबूत बनाना होगा। उन्होंने जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का शुभारंभ किया। साथ ही बैंकर्स की बैठक कर बैंक से जुड़ी मुद्रा, जनधन सहित तमाम योजनाओं की समीक्षा भी की।
विज्ञापन

गांधी स्टेडियम में कृषि विज्ञान केंद्र के तत्वावधान में आयोजित कृषि मेला एवं प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा से किसानों को अब उनकी फसलों के नुकसान पर जल्द और आसानी से मुआवजा मिल सकेगा। उन्होंने किसानों से सघन खेती अपनाने एवं कृषि से जुड़े कार्य को बढ़ावा देकर अपनी आमदनी बढ़ाने की अपील की। इस मौके पर उन्होंने जैविक खेती अपनाने वाले दो किसानों क्रमश: रंपुरिया के जगदीश और सरायसुंदरपुर के देशराज को स्प्रे मशीनें प्रदान की। इससे पूर्व कृषि वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों ने किसानों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्रा व आभार केवीके के वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने किया। यहां डीएम मासूम अली सरवर, सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी, कृषि उपनिदेशक एके सिंह, डीडीएम नाबार्ड एके रावत, कानपुर के वैज्ञानिक डॉ. अतर सिंह, मेरठ के डॉ. रघुवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मुद्रा योजना की प्रगति पर जताया असंतोष 
पीलीभीत। गांधी सभागार में बैंक अधिकारियों के साथ बैठक कर केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने केंद्र सरकार की योजना की समीक्षा की। इसमें मुद्रा योजना की प्रगति संतोषजनक न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और उसमें सुधार की चेतावनी देते हुए हर माह बैठक कर समीक्षा करने के निर्देश दिए। एएलडीएम आशीष कुमार ने उन्हें बताया कि मुद्रा योजना में अब तक जिले में 3186 लोगों लाभांवित हो चुके हैं। इस पर उन्होंने लाभार्थियों की संख्या कम बताते हुए नाराजगी जताई। केंद्रीय मंत्री ने बैंक अधिकारियों को मुद्रा योजना के तहत लोगों को ऋण देने में तेजी लाने और एएलडीएम को प्रति माह बैठक कर समीक्षा के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगली बैठक 22 मई को आयोजित की जाएगी। मुद्रा योजना के अलावा उन्होंने जनधन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना व अटल पेंशन योजना की समीक्षा की। इन योजनाओं की प्रगति ठीक होने पर उन्होंने संतोष जताया। बैठक में सभी 26 बैंकों के प्रबंधकों सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र की योजनाओं से हो रहा आर्थिक सुधार
बरखेड़ा। केंद्रीय महिला एवं वाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने ग्रामोदय से भारत उदय अभियान के तहत प्रधानों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं से आम जनता को लाभ मिल रहा है और वह आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे हैं। उन्होंने मुद्रा, जीवन ज्योति, फसल बीमा, जनधन योजना आदि की जानकारी देकर लोगों से इसका लाभ लेने की अपील की। उन्होंने प्रधानों से कहा कि यदि किसी गांव में बिजली नही है बताएं गांव में विद्युतीकरण कराया जाएगा। प्रधानों से साथ बैठक के बाद उन्होंने बरखेड़ा से नवावगंज व बरखेड़ा से सुहास-गजरौला मार्ग सहित चार मार्गों के शिलापटों का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में रामनरेश वर्मा, देवेंद्र सिंह टोनी, ज्ञान प्रकाश गंगवार, प्रदीप जायसवाल लल्लन, एमआर मलिक, प्रमोद अग्रवाल, रेखा परिहार, जेपीएस परिहार, स्वामी प्रवंक्तानंद, अशोक कुमार गुप्ता, धर्मपाल वर्मा, हरद्वारीलाल गंगवार, परमेश्वरी दयाल, कमलेश कुमार शर्मा, किशनलाल आर्य व छेदालाल गंगवार सहित कई लोग मौजूद रहे।


प्रशिक्षुओं से ली जानकारी
पीलीभीत। केंद्रीय मंत्री गोदावरी स्टेट में उनके सहयोग से कोर्डस ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे कंप्यूटर कोडिंग प्रशिक्षण का निरीक्षण करने पहुंची। यहां उन्होंने प्रशिक्षुओं से अब तक प्राप्त प्रशिक्षण के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यदि इससे युवाओं को लाभ मिलता है तो जल्द ही और प्रशिक्षण केंद्र भी खोले जाएंगे। इस मौके पर इटली के फ्रेनसिसको, लखनऊ के प्रशिक्षक विकास गुप्ता, दिल्ली के मनीष तिवारी, पुष्प के प्रबंधक निदेशक एसपीएस संधू, डॉ. निर्मल कौर सहित कई लोग मौजूद रहे। इस मौके पर श्रीमती गांधी ने गोदावरी स्टेट में बनीं एक सड़क का भी उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed