{"_id":"57166b904f1c1bbc498b47ba","slug":"football-in-green-and-pink-green-blue-won-kho","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबॉल में ग्रीन और पिंक खो-खो में ग्रीन-ब्लू जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबॉल में ग्रीन और पिंक खो-खो में ग्रीन-ब्लू जीते
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Tue, 19 Apr 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
खेलकूद
- फोटो : pilibhit, beureu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेनहर प्रीमियर खो-खो एंड फुटबाल लीग के दूसरे चरण में कक्षा छह और सात के मैच हुए। फुटबाल प्रतियोगिता में बालक और खो-खो में बालिकाओं ने भाग लिया।
बेनहर पब्लिक स्कूल के मैदान पर मंगलवार को शुरू हुई दूसरे चरण की प्रतियोगिता का शुभारंभ करिश्मा सैहमी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहला फुटबाल मैच कक्षा छह के ब्लू व ग्रीन टीम के मध्य खेला गया। जिसमें ग्रीन टीम ने पेनाल्टी शूटआउट में 4-2 से ब्लू टीम को पराजित किया। ग्रीन टीम की ओर से चिराग, सूर्यांश, यश व राहुल ने गोल किए। दूसरा मैच कक्षा सात की पिंक टीम व पर्पल टीम के बीच हुआ। इस मैच के निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं। मैच का निर्णय पेनाल्टी शूटआउट से हुआ, जिसमें पिंक टीम 3-2 से विजयी रही। पिंक की ओर से शुभम ने दो व हर्षित ने एक गोल किया। तीसरा मैच कक्षा छह की ग्रीन व यलो टीम के मध्य खेला गया। इस मैच में दोनों टीमें निर्धारित समय में कोई गोल नहीं कर सकी। पेनाल्टी शूट आउट के जरिए ग्रीन टीम के यश वर्मा व प्रणव पांडेय ने एक-एक गोल कर अपनी टीम को जीत दिलाई। बालिका वर्ग का पहला खो-खो मैच कक्षा सात की ग्रीन व ब्लू टीम के बीच हुआ। दोनों टीमों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए निर्धारित समय तक 9-9 के स्कोर की बराबरी पर रहीं। अतिरिक्त समय में ग्रीन टीम ने 2-2 प्वाइंट से मैच जीत लिया। दूसरा मैच कक्षा सात की येलो व ब्लू टीम के बीच हुआ। ब्लू टीम ने आठ खिलाड़ियों को आउट करके आठ प्वाइंट अर्जित किए। दूसरी तरफ येलो टीम सिर्फ तीन प्वाइंट ही पा सकी। ब्लू टीम की ओर से रूचि, याशिका, तनेजा, प्रत्याशा, यशी, सलोनी ने शानदार प्रदर्शन किया। मैच के दौरान देव सिंह, अमन सिंह, त्रिलोक सिंह ने रेफरी की भूमिका निभाई। इस मौके पर डीन एक्टिविटी नितिन कौशिक, गुरुदत्त सिंह सैहमी, नूपुर अग्रवाल, कृष्णा सहाय, भावना कौशिक, साक्षी पाठक, उत्तम शर्मा, शिल्पी पांडेय, गीता शर्मा, वर्षा सिंह, हरनीत कौर आदि मौजूद रहे।