फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   follow traffic rules

अब शुरू हुई ट्रैफिक नियम तोड़ने पर फोटो बेस्ड चालान की कार्रवाई

Wed, 21 Jul 2021 11:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
follow traffic rules
पीलीभीत। सावधान! अगर आप सड़क पर वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, तो बिना जानकारी के भी चालान हो सकता है। मेसेज आने पर या फिर परिवहन विभाग कार्यालय जाने पर ही आपको जानकारी होगी। इससे बचने के लिए वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल, सीट बेल्ट, हेलमेट का ख्याल जरूर रखे। वाहन चलाते समय नियम तोड़ने पर फोटो युक्त (फोटो बेस्ड) चालान किया जाएगा। पिछले दो दिनों में करीब 80 वाहन चालकों का चालान किया जा चुका है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती बरती जा रही है। जुर्माना राशि बढ़ाने के साथ ही चालान करने के तरीके बदल दिए है। पहले ऑफ लाइन चालान होने पर वाहन चालक आसानी से कम जुर्माना देकर चालान छुड़ा लेते थे। इसके बाद ऑनलाइन चालान प्रक्रिया शुरू होने पर चालान के दौरान जारी जुर्माना पूरा देना पड़ता है। इससे लोगों ने चेकिंग के दौरान रास्ता बदलना शुरू कर दिया या फिर चेकिंग के दौरान टीम से सिफारिश कराकर आसानी से निकल जाते है। हाईवे के चेकिंग के दौरान वाहन को तेज गति से दौड़कर लोग भागने लगते है। इससे दुर्घटना की आशंका बन रहती है। इसको देखते हुए परिवहन विभाग की ओर से चेकिंग के दौरान फोटो बेस्ड चालान प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अभी तक यह प्रक्रिया बड़े शहरों चल रही थी। मगर अब पिछले कई दिनों से जनपद में भी इस प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। चेकिंग के दौरान वाहन चालक को रोका नहीं जाएगा। अगर वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियम का उल्लंघन पाया गया, तो दूर से ही फोटो बेस्ड चालान कर दिया जाएगा। इसकी वाहन चालक को उस समय चालान होने की जानकारी भी नहीं हो पाएगी। अगर वाहन के रजिस्ट्रेशन में मालिक का नंबर पड़ा है, तो मेसेज आने पर या फिर परिवहन विभाग के कार्यालय में जाने पर चालान की जानकारी हो पाएगी। इस प्रक्रिया से बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात करना वाहन चालक के लिए भारी पड़ सकता है। पिछले दो दिनों में परिवहन विभाग की ओर से इन नियमों को तोड़ने वाले 80 लोगों के चालान किए जा चुके है।
विज्ञापन

नियम तोड़ने वालों का ऐसे में होगा चालान
हाईवे पर ट्रैफिक नियम तोड़कर वाहन चलाने वालों को चेकिंग करने वाली टीम के सदस्य वाहन को रुकवाकर विनम्रता के साथ ट्रैफिक नियम के उल्लंघन की जानकारी देगी। इसके बाद चालक का फोटो खींच लिया जाएगा और वाहन चालक को बिना कुछ कहे जाने दिया जाएगा। बाद में फोटो के साथ उसका चालान किया करवा दिया जाएगा। इससे वाहन चालक को बाद में कार्रवाई की जानकारी होगी। इससे चेकिंग के दौरान बिना उलझे आसानी से चालान कर दिया जाएगा। चालक भी फोटो देखकर नियम उल्लंघन की बात से मना नही कर सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर चेकिंग के दौरान फोटो बेस्ड चालान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इससे दुर्घटनाओं में कमी आएगी। बिना उलझे आसानी से चालान किया जा सकता है। इसमें सबसे ज्यादा बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात करने वाले शामिल रहेंगे। अभी तक इस प्रक्रिया के तहत 80 चालान किया जा चुके है। - अमिताभ राय, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed