फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Fog slowed down speed, cold troubled people in the morning and evening

Pilibhit News: कोहरे ने थामी रफ्तार, सुबह और शाम सर्दी ने किया परेशान

Thu, 14 Nov 2024 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 14 Nov 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Fog slowed down speed, cold troubled people in the morning and evening
पीलीभीत में बीसलपुर मार्ग पर कोहरे में जाते वाहन।संवाद
पीलीभीत। नवंबर मध्य से ही सर्दी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। तापमान में गिरावट आने के साथ ही बृहस्पतिवार को भी तराई कोहरे की चादर में लिपटा रहा। शहर में तो सुबह करीब नौ कोहरा छंट गया, लेकिन देहात इलाके में 11 बजे तक कोहरे का असर रहा। कोहरे की वजह से वाहनों की रफ्तार भी थम गई। वाहन चालक हेडलाइट जलाकर धीमी गति से वाहन चलाते दिखे। वहीं, बाइक चालकों को सर्द हवा ने परेशान किया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को माधोटांडा और टनकपुर मार्ग पर कई बाइक चालक जैकेट पहनकर आवागमन करते दिखे। निजी वाहनों से सफर करने वाले यात्रियों ने भी ऊनी कपड़े पहने थे। कोहरे का असर जिले में सुबह 11 बजे तक रहा। इसके बाद हल्की धूप खिली, लेकिन मौसम में सर्दी बनी रही। शाम पांच बजे के बाद से मौसम फिर सर्द हो गया।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एसएस ढाका ने बताया कि जिले में अधिकतम तापमान 26.4 और न्यूनतम 17.2 दर्ज किया गया। सुबह घने कोहरे ने लोगों को परेशान किया। दृश्यता 100 से 120 मीटर तक रही। बताया कि कोहरा रबी सीजन की फसलों के लिए फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन




दृश्यता कम होने से वाहन चालक परेशान बुधवार की शाम करीब छह बजे से कोहरे ने जिले को अपनी आगोश में ले लिया था। इस वजह से देर शाम से ही शहर की अधिकांश सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। रात 10 बजे दृश्यता कम हो जाने की वजह से वाहनों की हेडलाइट जलाने के बाद भी सामने की ओर कुछ भी साफ नजर नहीं आ रहा था। ओस और हवा ने लोगों को परेशान किया।



दिन-प्रतिदिन गिर रहा पारा अधिकतम न्यूनतम

14 नवंबर 26.4 17.2
13 नवंबर 27.1 17.4

12 नवंबर 28.7 17.5
11 नवंबर 28.8 18.1
10 नवंबर 28.7 17.9
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed