फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Flute stall started at the junction on the instructions of DRM

डीआरएम के निर्देश पर जंक्शन पर शुरू हुआ बांसुरी स्टाल

Sun, 26 Jun 2022 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Flute stall started at the junction on the instructions of DRM
पीलीभीत रेलवे जंक्शन पर बांसुरी स्टाल शनिवार से शुरू हो गया है। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। अब ट्रेन से सफर करने वालों को जिले की मसहूर बांसुरी जंक्शन पर मिल सकेगी। एक स्टेशन एक उत्पाद के नाम से जंक्शन परिसर में बांसुरी का स्टाल शनिवार से शुरू हो गया है। रेलवे बोर्ड ने एक जिला एक उत्पाद के स्टाल स्टेशनों पर लगाने की योजना शुरू की थी।
विज्ञापन

सरकार की एक जिला एक उत्पाद योजना में जिले की बांसुरी को शामिल किया गया था। रेलवे बोर्ड ने पिछले दिनों एक जिला एक उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए स्टेशन परिसरों में स्टाल लगवाने की योजना शुरू की थी। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर डीएम ने सभी जिलों के स्टेशनों पर स्टाल लगवाना शुरू कर दिए। इसी को लेकर जिले की मसहूर बांसुरी को बढ़ाना देने के लिए वाणिज्य विभाग ने बांसुरी कागीगरों से संपर्क किया और जंक्शन पर स्टाल लगाने के लिए कहा।
विज्ञापन

इस पर शहर की सबसे बड़ी फर्म नबी एंड संस ने स्टाल लगाने की तैयारी शुरू कर दी थी। 15 दिनों के लिए टोकन के एक हजार जमाकर शनिवार से स्टाल शुरू कर दिया है। 15 दिन बाद स्टाल का रजिस्ट्रेशन आ जाएगा। जंक्शन परिसर में बांसुरी का स्टाल लगने से ट्रेन से सफर करने वाले लोगों को अब बांसुरी शहर में खोजनी नहीं पड़ेगी, बल्कि स्टेशन पर ही आसनी से मिल जाएगी। इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेद्र सिंह ने बताया कि अफसरों के निर्देश पर शनिवार से स्टाल पीलीभीत जंक्शन पर नियमानुसार शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed