फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Floods wreak havoc in Hazara and Shastrinagar of Pilibhit

Flood: पीलीभीत के हजारा और शास्त्रीनगर में मुसीबत की बाढ़, रेस्क्यू कर निकाले गए 30 परिवार

Wed, 03 Sep 2025 03:48 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 03 Sep 2025 03:48 PM IST
सार

पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में शारदा नदी का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। जलस्तर बढ़ने के साथ बुधवार को कटान भी तेज हो गया। वहीं क्षेत्र में रेस्क्यू कर 30 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। 

विज्ञापन
Floods wreak havoc in Hazara and Shastrinagar of Pilibhit
लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में शारदा नदी का कहर जारी है। गांव हजारा और शास्त्रीनगर के हालात जस के तस बने हुए हैं। गांव हजारा से 25 और गांव बैल्हा से पांच परिवारों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। हजारा और शास्त्रीनगर की आबादी में जलभराव बना रहा। मंगलवार शाम चार बजे शारदा में फिर दो लाख क्यूसेक से अधिक पानी रिलीज किया गया। पानी आधी रात को क्षेत्र में पहुंचने पर बाढ़ की आशंका पर फिर लोगों में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन


तेजी से हो रहा कटान 
शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ कटान की रफ्तार भी तेज हो गई है। कटान इतना प्रबल है कि कलीनगर तहसील क्षेत्र में स्पर संख्या 27 का आगे का हिस्सा ढह गया। इस हिस्से को जाली में पत्थर बिछाकर मजबूती दी गई थी, लेकिन तेज बहाव ने इसे भी तोड़ दिया। वहीं स्पर संख्या 26, 27 और 28 के बीच लगातार कटान जारी है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP News: आत्महत्या संबंधी पोस्ट पर मेटा ने भेजा अलर्ट, बरेली पुलिस ने नौ महीने में 12 लोगों की बचाई जान
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को वनबसा बैराज से शारदा नदी में सुबह नौ बजे 1.71 लाख, 10 बजे 1.65 लाख, 11 बजे 1.66 लाख, दो बजे 1.90 लाख, तीन बजे 1.88 लाख और शाम चार बजे दो लाख क्यूसेक से अधिक पानी रिलीज हुआ। सोमवार शाम से मंगलवार तक गांव हजारा और शास्त्रीनगर में बाढ़ में फंसे तीस परिवारों को रेस्क्यू कर निकाला गया। हजारा से निकाले गए लोगों को गांव टिब्बा में ऊंचे स्थानों पर रखा गया है।

रिश्तेदारों के यहां गए प्रभावित परिवार 
शास्त्रीनगर से रेस्क्यू किए गए पांच परिवार अपने रिश्तेदारों के घरों में चले गए। गांव हजारा और शास्त्रीनगर के बाढ़ पीड़ितों को सोमवार शाम को तो खाना नहीं पहुंच सका। मगर मंगलवार को नाव से पूडी, सब्जी के पैकेट पहुंचाए गए। बाढ़ खंड के एसडीओ, जेई ने चंदिया हजारा के प्रधान वासुदेव कुंडू के साथ गांव हजारा के समीप तटबंध का निरीक्षण किया।

गांव राहुलनगर में जलभराव की सूचना पर तहसीलदार आशीष गुप्ता ने गांव राहुलनगर पहुंचे। उन्होंने बताया कि नदी का जलस्तर बढ़ा चल रहा है। मगर गांव राहुलनगर में बाढ़ के हालात नहीं है। शारदा नदी पार टीम के साथ कैंप कर रहे नायब तहसीलदार अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि गांव हजारा की 40 और गांव शास्त्रीनगर की 15-20 प्रतिशत आबादी में जलभराव है। दोनों गांव को जोड़ने वाली सड़क के कटने से नाव से दोनों गांवों में मंगलवार को बाढ़ पीड़ितों को खाना के पैकेट भिजवाए गए है। 
 

टापू बने गांव, बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग आवागमन ठप
बरखेड़ा। देवहा नदी में पानी छोड़ने के बाद क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बन गए। बरखेड़ा नबाबगंज राजमार्ग पर ग्राम गाजीपुर कुंडा के रपटा पुल पर पानी सड़क के ऊपर से गुजरने लगा जो लगातार बढ़ रहा हैं। यहां से आवागमन भी बंद कर दिया गया है। टियूलिय्या, पुरैना, लालोर, गुडरानपुर, धलिय्या, मुड़िया कुडरी, शेखापुर, गाजीपुर कुंडा, बहादुरपुर, सिमरिया, सतरापुर, मडियन गोटिया, नवदिया शरीफगंज के चारों ओर पानी भर जाने से गांव टापू बन गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed