फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Flood water also reached Bareilly road

Pilibhit News: बरेली मार्ग पर भी पहुंचा बाढ़ का पानी

Tue, 17 Sep 2024 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Flood water also reached Bareilly road
बीसलपुर बरेली मार्ग पर भरा बाढ़ का पानी।संवाद
बीसलपुर। देवहा नदी में आई बाढ़ का पानी सोमवार को सुबह बरेली मार्ग पर भी पहुंच गया। इससे उधर का यातायात प्रभावित रहा। केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने गांव जसोली के पास बाढ़ग्रस्त इलाकों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


बाढ़ का पानी बरेली मार्ग पर गांव गोवल से भड़रिया मोड़ तक लगभग आधा मीटर की ऊंचाई में बहने लगा है। इससे इधर का यातायात प्रभावित है। पीलीभीत मार्ग पर रविवार से ही बाढ़ का पानी चल रहा है। बाढ़ के पानी ने अमृता खास, बैरा, लाड़पुर, बिहारीपुर कुमरिखा, कैथुलिया, इमलिया मरौरी, बसारा, उगनपुर, बढ़ेपुरा घारम, पतीपुरा, गोवल, दौलतपुर हीरा, आदि गांवों को अपनी चपेट में ले लिया है। केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने सोमवार को बरखेड़ा जाते समय रास्ते में गांव जसोली के पास बाढ़ग्रस्त इलाकों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उनके साथ एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष आयुष मिश्रा और कनगवां के प्रधान प्रतिनिधि शेखर शुक्ला मौजूद रहे। गांव रंभोजा में पड़ोस में बह रही माला नदी की बाढ़ का पानी रविवार को आ गया था। पानी के साथ एक मगरमच्छ भी आ गया। सोमवार को सुबह तक बाढ़ का पानी तो गांव से निकल गया, लेकिन मगरमच्छ रह गया। सुबह ग्रामीणों ने जब गली में मगरमच्छ देखा तो हड़कंप मच गया। जरा सी देर में मौके पर काफी भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर देवहा नदी में पहुंचा दिया। इस बावत तहसीलदार करम सिंह ने बताया कि सभी लेखपालों को अपने-अपने क्षेत्रों में बाढ़ से हुए नुकसान का अतिशीघ्र आकलन करने के निर्देश दे दिए गए है।


--
पुलिस और राजस्व के अधिकारियों ने किया ग्रामीणों को सतर्क

चुर्रासकतपुर। पुलिस और राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने देवहा नदी के किनारे स्थित सभी गांवों के लोगोंं को बाढ़ के मद्देनजर सतर्क रहने का सुझाव दिया है। सोरहा, खकूमा, रिछोला घासी, अभयपुर चैना नकटी और भगवंतपुर करोड़ गांवों को बाढ़ ने पूरी तरह से घेर लिया है। संवाद


--
बाढ़ प्रभावित लोगों को मुआवजे का दिया आश्वासन

सांसद जितिन प्रसाद ने देवहा नदी से प्रभावित क्षेत्र के गांव सतरापुर व चिनोरा का दौरा कर लोगो से वार्ता की और मुआवजा दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान बरखेड़ा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल, पूर्व चेयरमैन अशोक गुप्ता, डॉ. सौरभ शर्मा, राजेंद्र पाठक, प्रधान अमित गुप्ता मौजूद रहे।

बीसलपुर बरेली मार्ग पर भरा बाढ़ का पानी।संवाद

बीसलपुर बरेली मार्ग पर भरा बाढ़ का पानी।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed