फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Flood threat in 81 villages in pilibhit

Pilibhit News: 81 गांवों में बाढ़ का खतरा, सात कंट्रोल रूम बनाए; 32 बाढ़ चौकियां स्थापित

Fri, 14 Jul 2023 02:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 14 Jul 2023 02:52 PM IST
सार

पहाड़ी क्षेत्रों के साथ ही मैदानी इलाकों में भारी बारिश से शारदा और देवहा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। तटवर्ती गांवों के लोगों को सुरक्षा देने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है।

विज्ञापन
Flood threat in 81 villages in pilibhit
शारदा नदी किनारे बैठे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत जनपद में शारदा और देवहा नदी की बाढ़ से संभावित तबाही से बचाव के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर लेने का दावा किया है। सदर के अलावा पूरनपुर और कलीनगर तहसील क्षेत्र के 81 गांवों में बाढ़ का खतरा बताया गया है। प्रशासन ने सात बाढ़ नियंत्रण कक्ष खोले हैं। 32 बाढ़ चौकियां स्थापित कर उन पर कर्मचारी तैनात कर दिए हैं।

विज्ञापन


पहाड़ी क्षेत्रों के साथ ही मैदानी इलाकों में भारी बारिश से शारदा और देवहा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। तटवर्ती गांवों के लोगों को सुरक्षा देने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। हालांकि अभी कहीं बाढ़ के हालत नहीं बने हैं, लेकिन प्रशासन ने जो रिपोर्ट तैयार की है उसमें सदर, कलीनगर व पूरनपुर तहसील के 81 गांवों में बाढ़ का खतरा जताया गया है। इन गांवों में हर साल बाढ़ आती है।
विज्ञापन


प्रशासन की ओर से शारदा और देवहा नदी की बाढ़ की विभीषिका से लोगों को बचाने के लिए 33 बाढ़ चौकी और 32 बाढ़ शरणालय भी बनाए गए हैं। गांवों के लोगों की सूचना आदान प्रदान करने के लिए सात बाढ़ नियंत्रण कक्षों को अलग अलग तहसीलों में खोला गया है। सभी बाढ़ चौकियों पर कर्मियों को रोस्टर बनाकर तैनात कर दिया गया है। ग्रामीणों की जरूरत के अनुसार सामग्री भी भेजी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है बाढ़ से बचाव की तैयारी

  • बाढ़ नियंत्रण कक्ष- 07
  • बाढ़ चौकी- 33
  • बाढ़ शरणालय- 32
  • गोताखोर- 92
  • मोटरवोट/नाव- 43
  • शारदा नदी के बाढ़ प्रभावित गांव- 46
  • देवहा के बाढ़ प्रभावित गांव- 35
  • जलस्तर की स्थिति
  • शारदा नदी का सामान्य जलस्तर- 221.70 मीटर
  • देवहा नदी का सामान्य जलस्तर- 192 मीटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed