फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Flood of trouble in Pilibhit 33 KVA line poles fell due to strong flow of Flood water

Pilibhit News: खेतों में पहुंचा बाढ़ का पानी, तेज बहाव से गिरे 33 केवीए लाइन के खंभे, 100 गांवों की बिजली गुल

Sat, 16 Aug 2025 12:12 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 16 Aug 2025 12:12 PM IST
सार

पीलीभीत में उफनाई देवहा नदी की बाढ़ ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। शुक्रवार को पानी के तेज बहाव से कई खंभे गिर गए, जिससे जहानाबाद समेत 100 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पांच घंटे बाद दूसरी लाइन से बिजली आपूर्ति शुरू हुई। 

विज्ञापन
Flood of trouble in Pilibhit 33 KVA line poles fell due to strong flow of Flood water
पानी के तेज बहाव से गिरे बिजली के खंभे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पीलीभीत में जलस्तर बढ़ने से उफनाई देवहा नदी के तेज बहाव से 33 केवीए बिजली लाइन के कई खंभे गिर गए। इससे जहानाबाद कस्बे समेत इस लाइन से जुड़े करीब 100 गांवों की बिजली गुल हो गई। करीब पांच घंटे बाद दूसरी लाइन से जोड़कर आपूर्ति बहाल की गई। उधर, देवहा नदी के किनारे बसे नावकूड़ गांव के खेतों में बाढ़ का पानी भर गया। शहर के ब्रह्मचारी घाट पर कटान हो रहा है। राहत की बात यह है कि शुक्रवार रात जलस्तर कम होकर 22 हजार क्यूसेक रह गया। 

विज्ञापन


पहाड़ों पर लगातार हुई बारिश के बाद देवहा नदी में 51 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद शुक्रवार को देवहा नदी उफना गई। इससे शहर और उसके सटे निचले इलाकों के लोगों में बाढ़ के खतरे से दहशत फैल गई। बाढ़ का पानी नावकूड़ गांव के खेतों और सड़क तक पहुंच गया। इसके साथ ही नदी ने शहर के ब्रह्मचारी घाट पर कटान कर लोगों की चिंता बढ़ा दी। सिंचाई विभाग की ओर से बचाव कार्य शुरू कराए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: जिसके लिए पति को छोड़ा, उस प्रेमी ने नाता तोड़ा, युवती ने दर्ज कराई दुष्कर्म की रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को बाढ़ के पानी के तेज बहाव से 33 केवीए बिजली लाइन के कई खंभे गिर गए। तार भी टूट गए, जिससे जहानाबाद कस्बे और करीब 100 गांवों की बिजली गुल हो गई। उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। करीब पांच घंटे तक आपूर्ति नहीं मिली। बाद में सरदार नगर से लाइन जोड़कर बिजली आपूर्ति चालू कराई गई, तब जाकर उपभोक्ताओं को राहत मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed