फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   girl left her husband her lover also broke off the relationship in bareilly

Bareilly News: जिसके लिए पति को छोड़ा, उस प्रेमी ने नाता तोड़ा, युवती ने दर्ज कराई दुष्कर्म की रिपोर्ट

Sat, 16 Aug 2025 06:45 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 16 Aug 2025 06:45 AM IST
सार

जिसके प्यार में युवती ने अपने पति को छोड़ दिया। उस प्रेमी ने शादी से इनकार कर दिया। अब युवती ने प्रेमी पर झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
girl left her husband her lover also broke off the relationship in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepic

विस्तार

बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र में प्रेमी की खातिर एक युवती ने अपने पति को छोड़ दिया। युवती पति का घर छोड़ कर अपने मायके में रहने लगी। अब प्रेमी ने भी उससे शादी करने से मना कर दिया। इससे नाराज युवती ने प्रेमी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को नवाबगंज थाने में तहरीर दी।

विज्ञापन


नवाबगंज थाना क्षेत्र की एक युवती का विवाह थाना हाफिजगंज क्षेत्र के एक गांव के युवक के साथ तीन साल पहले हुआ था, लेकिन युवती का प्रेम प्रसंग किसी और युवक के साथ चल रहा था। इसको लेकर पति को छोड़कर वह अपने मायके रहने लगी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: आपत्तिजनक टिप्पणी से आक्रोश, जुमे की नमाज के बाद जुटे सैकड़ों लोग, कोतवाली का घेराव... नारेबाजी-हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती का आरोप है कि प्रेमी शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। अब उसने शादी से इन्कार कर दिया है। इससे नाराज युवती प्रेमी के घर जाकर शादी की जिद करने लगी। इससे नाराज प्रेमी के परिजनों ने उसको मारपीट कर घर से निकाल दिया।

कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि युवती ने तहरीर दी है। पुलिस को जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed