{"_id":"5f47ff5c8ebc3e3cf8722268","slug":"flood-management-pilibhit-news-bly4177111146","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने अमरिया के गांवों में नदी से कटान रोकने को कराए काम देखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने अमरिया के गांवों में नदी से कटान रोकने को कराए काम देखे
विज्ञापन
पीलीभीत। तहसील अमरिया क्षेत्र में देवहा नदी सटे इलाकों में कटान रोकने को कराए गए कार्यों की डीएम ने हकीकत परखी। निरीक्षण कर बाढ़ खंड के अधिकारियों से कार्यों की जानकारी जुटाई। ग्रामीणों से संपर्क कर बातचीत की।
डीएम पुलकित खरे, एसपी जयप्रकाश व अन्य अधिकारियों संग तहसील अमरिया के गांव नगरिया कालोनी और हेमकरनपुर पहुंचे। इन गांवों के आसपास देवहा नदी कटान कर रही है। डीएम ने बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता शैलेश कुमार से कटान रोकने को कराए गए कार्यों की जानकारी जुटाई। डीएम को बताया कि नदी घुमाव अधिक होने कारण कटान की स्थिति आई थी। कटान रोकने को स्प्रेयर बनाए गए हैं। डीएम ने कटान को स्थायी रूप से रोकने को प्रोजेक्ट तैयार करने के निर्देश दिए। स्थानीय लोगों से भी डीएम मिले और शिकायतों का संज्ञान लिया। डीएम ने लेखपाल को निर्देशित किया कि बाढ कटान क्षेत्र का सर्वे कराकर नुकसान का आकलन किया जाए। लेखपाल नावों, गोताखोरों व गण्यमान्य नागरिकों के मोबाइल नंबर की सूची अपडेट रखें। यह भी कहा कि जरूरत पड़े तो अतिरिक्त ठोकरें और बैग लगाए जाएं, मगर कटान नहीं होना चाहिए।
थाने में गंदगी मिलने पर जताई नाराजगी
नदी किनारे हाल देखने के बाद डीएम-एसपी थाना अमरिया पहुंचे और वहां का निरीक्षण किया। परिसर में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। एसओ उदयवीर सिंह को सफाई रखने के निर्देश दिए। जगह-जगह उगी झाडियों और घास को भी साफ कराने को कहा। थाना गेट और परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगवाने, कोविड डेस्क को लेकर गंभीरता बरतने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के निर्देश दिए।