फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Flood alert issued due to rising water level of Sharda and Devha rivers in Pilibhit

Flood Alert: पीलीभीत में पानी छोड़े जाने से शारदा और देवहा नदियों में उफान, बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी

Sun, 07 Jul 2024 12:39 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 07 Jul 2024 12:39 PM IST
सार

पीलीभीत जिले में शनिवार से लगातार रुक रुककर बारिश हो रही है। रविवार सुबह भी बारिश का क्रम बना रहा। 24 घंटे में 30 मिमी बारिश हुई है, जिससे नदी-नाले उफना गए हैं। शारदा और देवहा नदियों में पानी छोड़ा गया है। प्रशासन ने बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन
Flood alert issued due to rising water level of Sharda and Devha rivers in Pilibhit
गांव बैल्हा में भरा बाढ़ का पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत जिले में बीते तीन दिनों से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश से नदियां भी उफान पर बहने लगी हैं, जिससे कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। शारदा नदी में जलस्तर बढ़ने से ट्रांस शारदा क्षेत्र के गांवों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। नेपाल के सीमावर्ती गांव बैल्हा में बाढ़ का पानी घरों में घुस गया है। जिला प्रशासन ने बाढ़ और बारिश को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन


बारिश के बीच बाढ़ से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई ग्रामीण गांव छोड़कर ऊंचे स्थानों पर शरण लिए हुए हैं तो कई लोगों ने अपने मकानों की छतों पर घरेलू सामान रख लिया है। रविवार को शारदा नदी में 1.29 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। देवहा नदी में 2905 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। 
विज्ञापन


Weather: बरेली में 15 घंटे तक लगातार बारिश, सड़कों पर दिखा सैलाब जैसा मंजर, तस्वीरों में देखें शहर का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम वित्त एवं राजस्व ऋतु पूनिया ने बारिश और बाढ़ के मद्देनजर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने बताया कि शारदा व देवहा नदी में जलस्तर बढ़ रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए लोग नदी किनारे न जाएं। नदियों के किनारे बसे लोग वहां से सुरक्षित स्थानों पर निकल जाएं। एडीएम ने लेखपाल, राजस्व निरीक्षकों, ग्राम विकास अधिकारी व बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। 

24 घंटे में 30 मिमी बारिश 
तराई के जिले में शनिवार से लगातार रुक रुककर बारिश हो रही है। रविवार सुबह भी बारिश का क्रम बना रहा। 24 घंटे में 30 मिमी बारिश हुई है, जिससे नदी-नाले उफना गए हैं। शनिवार को वनबसा बैराज से शारदा नदी में 1.5 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया। इससे  नदी का जलस्तर 220.15 मीटर के पार पहुंच गया। हालांकि खतरे का निशान 221.70 मीटर अभी यह दूर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed