फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Five members of a family became ill after eating wild vegetables.

Pilibhit News: जंगली सब्जी खाने से परिवार के पांच लोगों की हालत बिगड़ी

Sat, 11 Oct 2025 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Five members of a family became ill after eating wild vegetables.
चंदोखा गांव में जंगली सब्जी खाने से बीमार हुए परिवार के लोग। संवाद
घुंघचाई। जंगल से लाई गई टिहुना नामक सब्जी को खाने के बाद चंदोखा गांव में एक परिवार के पांच लोगों की बृहस्पतिवार रात हालत बिगड़ गई। रात में ही एंबुलेंस से सभी को पूरनपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकोंं ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शुक्रवार को हालत में सुधार होने पर सभी को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

मामला घुंघचाई क्षेत्र के ग्राम चंदोखा का है। गांव निवासी बृजलाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह घर पर जंगली सब्जी टिहुना लाए थे। रात में सब्जी पकाए जाने के बाद परिवार के लोगों ने रोटी-चावल के साथ उसे खाया। इसके बाद सभी लोग आराम करने चले गए। रात्रि करीब साढे़ दस बजे उनकी पत्नी रामश्री (35), बेटी ममता देवी (18), शिवानी देवी (14), जीतू देवी (9) और पुत्र आदेश कुमार (17) की तबीयत अचानक खराब होने लगी। सभी को उल्टी और चक्कर आने की शिकायत हुई। हालत बिगड़ने पर शोर मचाया तो आसपास के कई लोग मौके पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन

आनन-फानन में एंबुलेंस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से बीमार हुए सभी लोगों को पूरनपुर सीएचसी पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उन सभी का उपचार किया गया। शुक्रवार को हालत में सुधार होने पर सभी को उनके घर भिजवा दिया गया। बृजलाल के अनुसार, उन्होंने वह सब्जी नहीं खाई थी। इसी कारण वह बीमार होने से बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed