फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Five houses caught fire, two people were burnt while trying to rescue their belongings.

Pilibhit News: पांच घरों में लगी आग, सामान निकालने की कोशिश में दो लोग झुलसे

Mon, 20 Apr 2026 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Five houses caught fire, two people were burnt while trying to rescue their belongings.
हजारा थाना क्षेत्र के गांव राणा प्रतापनगर के घरों में लगी आग - ग्रामीण
पूरनपुर। घूरे के ढेर से निकली चिंगारी से हजारा थाना क्षेत्र के गांव राणा प्रतापनगर के पांच घरों में आग लग गई। आग में ट्रैक्टर, डनलप, भूसा, घरेलू सामान आदि जल गया। आग में घिरने से एक बकरी की जलकर मौत हो गई। एक पड्डी भी झुलस गई। घरों में लगी आग के दौरान सामान निकालने की कोशिश करने के दौरान दो लोग झुलस गए। झुलसे लोगों को इलाज के लिए पलिया ले जाया गया है।
विज्ञापन


अग्निकांड की घटना रविवार को दिन में करीब पौने चार बजे की है। घरों के समीप घूरे से निकली चिंगारी से गांव के कासिम अली, मेराज अली, लाल बहादुर, शोभानाथ, प्रभु के घरों में आग लग गई। आग बुझाने को गांव के लोग जुटे, लेकिन तेज हवा के चलते आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जा सका। आग में कासिम की बकरी जलकर मर गई। प्रभु की पड्डी झुलस गई। आग में कासिम का ट्रैक्टर, घरेलू सामान, भूसा आदि जल गया। इसके अलावा आग में डनलप, चारा मशीन, पंपिंग सेट, चारपाई, बिस्तर, खाद्यान्न आदि सामान जल गया। आग के दौरान घरों से सामान निकालने की कोशिश पर कासिम और प्रभु झुलस गए। झुलसे दोनों लोगों को भरतपुर सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को लखीमपुर खीरी के पलिया को ले जाया गया है। हजारा एसओ शरद यादव ने बताया कि घूरे से निकली चिंगारी से घरों में आग लगी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed