{"_id":"67defdb19df83ca87e02f251","slug":"five-houses-burnt-in-fire-goods-worth-lakhs-burnt-to-ashes-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-132786-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: आग से पांच मकान जले, लाखों का सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: आग से पांच मकान जले, लाखों का सामान राख
Sat, 22 Mar 2025 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 22 Mar 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
गांव मटेहना कॉलोनी में छप्परपोश घरों में लगी आग।स्रोत:ग्रामीण
घुंघचाई। खाना बनाने के दौरान चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आसपास के चार और मकानों को चपेट में ले लिया। सूचना देने के बाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंची, इसके बाद ग्रामीणों ने खुद ही आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम ने मौके मुआयना करने के बाद अधीनस्थों को नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए हैं।
घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव मटेहना कॉलोनी नंबर चार निवासी राजेश कुमार पुत्र जोगेंद्र का छप्परपोश घर है। शुक्रवार की रात करीब नौ बजे घर पर परिजन खाना बना रहे थे। इस दौरान निकली चिंगारी से आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
लपटों ने सबसे पहले राजेश के भाई ब्रजेश के घर को आगोश में लिया। पड़ोसी दीपचंद्र, राम किशोर व सोमराज के मकान भी आग की जद में आ गए। ऊंची-ऊंची लपटें उठती देख गांव वाले जुट गए। फायर ब्रिगेड की गाड़ी न आने पर ग्रामीणों ने खुद ही आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
घरों में आग से घिरे मवेशियों को रस्सी काटकर बमुश्किल बाहर निकाला गया। आग से पांचों घरों में रखा अनाज, बर्तन, कपड़े, चारपाई, बिस्तर, साइकिलें, नकदी, माल जेवर और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। सूचना पर रात में ही पूरनपुर एसडीएम अजीत प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार हबीब उर रहमान, ऋतुराज पासवान, ग्राम प्रधान शिव कुमार गुप्ता सहित अन्य लोग मौके पर पहुंच गए।
अब खाने के लाले
पीड़ितों ने बताया कि आग में सारा अनाज जल गया। अब खाने का संकट है। यही नहीं सभी पीड़ित परिवार खुले में रहने के लिए मजबूर हैं। अधिकारियों ने पीड़ितों को हरसंभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है। रात में ही पीड़ितों को खाद्य सामग्री वितरित की गई। शनिवार को हल्का लेखपाल योगेंद्र ने मौके पर पहुंच कर क्षति का आकलन कर पीड़ितों को मुआवजा दिलाने का भी आश्वासन दिया।