फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Fireworks were being sold without proper bills, fine of Rs 10 lakh imposed

Pilibhit News: बिना पक्के बिल की जा रही थी पटाखों की बिक्री, लगा 10 लाख रुपये का जुर्माना

Sat, 26 Oct 2024 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Fireworks were being sold without proper bills, fine of Rs 10 lakh imposed
पीलीभीत। पुत्तन आतिशबाज के प्रतिष्ठान पर बृहस्पतिवार देर शाम एसजीएसटी की बरेली से आई टीम ने छापा मारा। इस दौरान टीम ने स्लैब से अधिक का लेनदेन सहित कई खामियां पाईं। साथ ही टीम ने पाया कि आतिशबाजी की बिक्री बिना पक्के बिल जारी किए की जा रही है। इस पर टीम ने करीब 10 लाख जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

पीलीभीत के धन्नीताल स्थित दुकान से 200 मीटर दूर पहले टीम की दो गाड़ियां रुकीं। इसके बाद एक गाड़ी से टीम का एक सदस्य उतरा और दुकान के ईर्द गिर्द घूमने लगा। इस बीच उनमें से एक गाड़ी बस अड्डे के पास जाकर दुकान से आगे रुकी। 15 मिनट आसपास का माहौल देखने के बाद पहले से घूम रहे टीम के सदस्य ने वायरलैस से सब क्लीन होने की सूचना दी।
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने कार्रवाई शुरू की। सबसे पहले सभी के सेलफोन और लैपटॉप कब्जे में ले लिए। दस्तावेजों की जांच पड़ताल की साथ ही स्टॉक चेक किया। दस्तावेजों में जीएसटी की चोरी पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआइबी रेंज बी की टीम के सदस्य ने बताया कि व्यापारी ने बीते वर्षों में 2.15 करोड़ रुपयों से अधिक पटाखों की खरीद की लेकिन बिक्री 1.2 करोड़ रुपये की ही दिखाई। इस दौरान टीम ने पाया कि बिना पक्के बिल के पटाखों की खरीद फरोख्त की गई।

टीम ने पाया कि एक करोड़ रुपये के सापेक्ष 10 लाख रुपये का स्टॉक मौजूद मिला। टीम की ओर से लगाया गया 10 लाख रुपये का जुर्माना दुकान संचालक ने मौके पर ही भर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed