फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Fire in the bunch cable, three hundred consumers lost power for one hour

Pilibhit News: बंच केबल में लगी आग, तीन सौ उपभोक्ताओं की एक घंटे बिजली गुल

Fri, 16 May 2025 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 16 May 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Fire in the bunch cable, three hundred consumers lost power for one hour
शहर के मोतीराम चौराहे पर बंच केबल सही करते कर्मचारी। स्त्रोत संवाद - फोटो : कमरे में लगी हुई आग से जला सामान।
पीलीभीत। बंच केबल में आग लगने से तीन सौ उपभोक्ताओं की बिजली करीब एक घंटे से अधिक समय तक गुल रही। इसके अलावा शहर के अन्य इलाकों में बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन

एक सप्ताह से शहर की बिजली आपूर्ति बेपटरी है। छिटपुट फाल्ट व फेस की समस्याएं उपभोक्ताओं को दिक्कत दे रही हैं। बृहस्पतिवार को शहर के मोतीराम चौराहे पर लगे खंभे के बंच केबल में तकनीकी खराबी से आग लग गई। इससे यहां के तीन सौ उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना पर पहुंची टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आपूर्ति सुचारु की।
विज्ञापन

इसके बाद भी यहां बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान होते रहे। वहीं टाउन नंबर एक व दो पर बंच केबल डाले जाने का काम हुआ। इसके चलते यहां के उपभोक्ताओं को सुबह से शाम तक आपूर्ति नहीं मिल सकी। बाजार स्थित रामस्वरूप पार्क पर लगे ट्रांसफार्मर में तकनीकी कार्य के चलते यहां बिजली नहीं मिल सकी। इसके अलावा शहर के मोहल्ला अशोक कॉलोनी, एकता नगर, अग्रवाल सभा, गांधी स्टेडियम, बाजार गेट, तुलाराम, खैरूल्ला शाह, मदीनाशाह, आवास विकास, अवध नगर, सुरभि कॉलोनी, राजाबाग, मधुबन, बल्लभ नगर, मंडी गेट के सामने, पकड़िया नौगवां आदि इलाकों में बिजली कटौती की समस्या से उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रांसफार्मरों को ठंडा करने को लगाया गया कूलर
फोटो: 05
जिले का तापमान दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। ट्रांसफार्मरों पर क्षमता से अधिक लोड पड़ रहा है। इससे ट्रांसफार्मर गर्म हो रहे हैं। ऐसे में ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने के लिए बिजली विभाग ने शहर के गैस चौराहे स्थित शिकायत केंद्र पर लगे ट्रांसफार्मर के लिए कूलर लगवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed