फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Fire in color lab due to short circuit, loss worth lakhs

Pilibhit News: शॉर्ट सर्किट से कलर लैब में लगी आग, लाखों का नुकसान

Thu, 18 Apr 2024 03:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Fire in color lab due to short circuit, loss worth lakhs
शहर के नौंगवा ओवरब्रिज के पास लैंब में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी । संवाद
- धुआं निकलता देख लोगों को हुई आग लगने की जानकारी
विज्ञापन

- फायर ब्रिगेड ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। नौगवां क्रॉसिंग के पास एक कलर लैब में शॉर्ट शर्किट से आग लगने से लाखाें रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग की सूचना पर सुनगढ़ी थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
राजीव कॉलोनी निवासी छत्रपाल की नौगवां क्रॉसिंग क पास ओवरब्रिज के सामने गली में तीन मंजिला भवन में कलर लैब है। बुधवार सुबह लगभग 9:30 बजे उनका पुत्र निखिल वर्मा लैब के पास ही था। निखिल ने लैब से धुआं निकलता देखा तो पिता को जानकारी दी। जब तक वह मौके पर पहुंचे, आग ने विकराल रूप ले लिया।
विज्ञापन

आग इतनी भयानक थी कि तीनों मंजिलों पर धुआं फैल गया। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड व सुनगढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दो गाड़ियों ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। इस दौरान मोहल्ले में अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
ये सामान जलकर हुआ राख
छत्रपाल के मुताबिक, आग से कैमरा, लैपटॉप, मशीनें, कंप्यूटर, शादियों का डाटा और स्टॉक स्टोरेज आदि सामान जलकर राख हो गया।
--------------
हो सकती थी बड़ी घटना
लैब एक गली में आबादी के बीच है। पीछे की दीवार की तरफ बाइक एजेंसी और उसका वर्कशॉप है। अगर आग पर समय रहते काबू नहीं पाया गया होता तो बड़ी घटना घट सकती थी।

शहर के नौंगवा ओवरब्रिज के पास लैंब में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी । संवाद

शहर के नौंगवा ओवरब्रिज के पास लैंब में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed