{"_id":"67e44a5c96c40a58a40fb704","slug":"fire-broke-out-in-a-garbage-dump-near-the-roadways-station-causing-a-stampede-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-133071-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: रोडवेज अड्डे के पास कूड़े के ढेर में लगी आग, मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: रोडवेज अड्डे के पास कूड़े के ढेर में लगी आग, मची भगदड़
Thu, 27 Mar 2025 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 27 Mar 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। रोडवेज अड्डे के सामने कूड़े के ढेर में आग लगने से भगदड़ मच गई। कूड़े के पास ही रोडवेज की करीब आठ बसें खड़ी थीं। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद बसों को वहां से हटाया गया।
कोतवाली क्षेत्र में रोडवेज बस अड्डे के सामने कूड़ा लाकर फेंकने से हर समय ढ़ेर लगा रहता है। उसके आसपास दिन और रात के समय भी रोडवेज बसें खड़ी की जाती हैं। मंगलवार रात अचानक कूड़े के ढ़ेर में आग लग गई। जरा सी देर में आग की लपटें उठने लगी। आग की लपटें देख मौके पर भगदड़ मच गई।
कूड़े के ढेर के पास रोडवेज की आठ बसें खड़ी होने से रोडवेज कर्मियों में भी हड़कंप मच गया। सूचना फायर ब्रिगेड को दी है। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम के अलावा कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। कुछ देर बाद आग पर काबू भी पा लिया गया। इसके बाद बसों को वहां से हटवाया गया।
विज्ञापन
करीब तीन घंटे बाद रोडवेज से करीब दो सौ मीटर आगे स्थित राजघाट के पीछे देवहा नदी किनारे लगे कूड़े के ढेर में आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर समय रहते काबू पा लिया।