{"_id":"5e7f79858ebc3e78dc7774fd","slug":"fir-pilibhit-news-bly4010437149","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना काम घूमने वाले और 119 पर एफआईआर, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना काम घूमने वाले और 119 पर एफआईआर, पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
पूरनपुर। लॉकडाउन के बीच बिना काम घूूमने वालों पर पुलिस ने 49 लोगों को नामजद करते हुए 119 लोगों के खिलाफ धारा 188 के तहत एफआईआर दर्ज की है। जबकि पांच लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में उनका चालान किया गया है।
लॉकडाउन की घोषणा के बाद कुछ लोग बाहर निकलने के लिए मान नहीं रहे हैं। पुलिस देखते ही अंदर हो जाते हैं। हटते ही घूमना शुरू कर देते हैं। लॉकडाउन का उल्लंघन करने में 400 से अधिक लोगों पर एफआईआर दर्ज होने के बाद भी यह सिलसिला थमा नहीं है। शनिवार को भी लोग नहीं मानें। पुलिस ने फिर इन पर कार्रवाई की। दरोगा विजय प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि शेरपुर तिराहे पर धारा 144 का उल्लंघन करने पर 49 नामजद लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई।