{"_id":"60da156c8ebc3e9e7f6f8ecd","slug":"fir-on-dharm-parivartan-issue-pilibhit-news-bly4513767100","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदूवादी संगठनों के विरोध पर धर्म परिवर्तन मामले में एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदूवादी संगठनों के विरोध पर धर्म परिवर्तन मामले में एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। प्रेमजाल में फंसा कर युवती का धर्म परिवर्तन कराने और धमकाने के मामले में कई दिनों से चली आ रही टालमटोल के बाद सोमवार को कार्रवाई की गई। हिंदूवादी संगठनों ने विरोध जताना शुरू किया तो पुलिस ने पीड़िता की मां की ओर से मिली तहरीर पर सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, पीड़ित परिवार को एक धमकी भरा पत्र मिला है, जिसके बाद से परिवार डरा सहमा है।
कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने तीन दिन पहले एएसपी से शिकायत की थी। बताया था कि उसकी पुत्री नगर के एक कॉलेज में पढ़ती थी। वर्ष 2016 में कॉलेज के वार्षिकोत्सव के दौरान मोहल्ला साहूकारा (कुरैशियान) का एक युवक कॉलेज के एक छात्र के साथ उनके घर आया। तभी पुत्री से उसका परिचय हो गया था। प्रेमजाल में फंसाने के बाद आरोपी ने पुत्री को निकाह कर दुबई ले जाने का झांसा दिया। फिर उसने घर से 40 तोला सोने के जेवरात, ढाई किलोग्राम चांदी और दो लाख रुपये कई बार में ले लिए थे। इसके अलावा धर्म परिवर्तन भी करा दिया था। घटना का पता लगने पर जब रुपये और जेवर वापस मांगने गई तो धमकी देकर मारपीट की गई थी। इस मामले को पुलिस ने जांच के नाम पर टाल दिया था। रविवार शाम को एक बरात घर में आरएसएस, हिंदू युवा वाहिनी, हिंदू जागरण मंच, भाजपा कार्यकर्ता और अन्य संगठन से जुड़े लोग एकत्र हुए। बैठक में घटना की रिपोर्ट दर्ज न होने पर नाराजगी जताई गई। बैठक में पीड़ित परिवार भी शामिल था। वहां पर पहुंचे कोतवाल हरीश वर्धन सिंह ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद सोमवार को ही कार्रवाई कर दी गई। सीओ लल्लन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मोहल्ला साहूकारा निवासी रज्जू हसन, साहिद उर्फ छोटे, शाकिर, शाहिद, बबलू, नाजिम, रज्जू की बहन पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। तथ्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पत्र में परिवार के अपहरण और मारने की धमकी
पीड़ित परिवार को मिले एक पत्र में शिकायत वापस न लेने पर पूरे परिवार के अपहरण और जान से मारने की धमकी दी गई है। सभी का धर्म परिवर्तन कराने की बात भी कही गई है। रविवार सुबह ये पत्र पीड़ित परिवार के गेट पर रखा मिला था। पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
आरोपी पर एक अन्य युवती ने भी दर्ज कराई रिपोर्ट
धर्म परिवर्तन कराने के मुख्य आरोपी रज्जू हसन पर एक अन्य युवती ने भी दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसे भी शादी कर दुबई ले जाने का झांसा दिया गया था। उसके पास से भी आरोपी ने नकदी और जेवरात ठगे। जब उसने अपने दिए जेवर-रुपये वापस मांगे तो उसको जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर धमकाते हुए भगा दिया गया।
पीड़िता का कहना है कि सवा साल पहले उसके पिता की आकस्मिक मौत हो गई थी। मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी रज्जू हसन ने घर पहुंचकर सांत्वना दी और बहन बताते हुए उसकी मदद का आश्वासन दिया। तब आरोपी का घर आना जाना शुरू हो गया। पत्नी बनाकर दुबई ले जाने का झांसा दिया। कहा कि इसके लिए उसे मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार निकाह करना होगा। बाद में बीजा बनवाने में तीन लाख रुपये खर्च होने की बात कहकर 53 हजार रुपये की ठगी कर ली। आरोप है कि 20 अगस्त 2000 को घर पहुंचे रज्जू हसन ने दुष्कर्म किया। इसके बाद कई बार संबंध बनाए। पुलिस ने रज्जू हसन और उसकी बहन पर रिपोर्ट दर्ज की है।