फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   FIR lodged against five transgenders for beating up two youths and making them walk naked in Pilibhit

Pilibhit News: युवकों को पीटा, सिर मुंडवाकर निर्वस्त्र घुमाया, पांच किन्नरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 20 Jan 2025 04:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 20 Jan 2025 04:32 PM IST
सार

पीलीभीत के बीसलपुर में किन्नरों ने खुलेआम गुंडई दिखाई। किन्नरों ने दो युवकों को पीटा। उन्हें निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाया। इस मामले में पुलिस ने पांच किन्नरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन
FIR lodged against five transgenders for beating up two youths and making them walk naked in Pilibhit
किन्नरों ने युवकों को पीटा - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पीलीभीत के बीसलपुर में रविवार शाम दो युवकों को पीटने,  निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाने के मामले में पुलिस ने सोमवार को पांच मंगलामुखियों (किन्नरों) के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। मामला दूसरे दिन भी नगर में चर्चा का विषय बना रहा।

विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला हबीबुल्लाह खान जनूबी निवासी महिला ने बताया कि उनका पुत्र और उसका दोस्त काफी समय से एक साथ मिलकर नाच गाना का काम करते हैं। यह बात नगर के किन्नरों को काफी नागवार लगती थी। किन्नरों उनके पुत्र से रंगदारी मांगी। आरोपियों ने कहा कि 50 हजार रुपये नहीं दिए तो जान से मार दिया जाएगा। 
विज्ञापन


किन्नरों के युवकों का सिर मुंडवाया  
रविवार को देर शाम किन्नरों ने एक स्थान से दोनों दोस्तों को पकड़ लिया। इसके बाद घर ले जाकर दोनों युवकों के सिर के बाल काट दिए। पिटाई करने के साथ जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में दोनों युवकों के चोटें भी आई। युवकों से अश्लीलता भी की गई। इसके बाद निर्वस्त्र कर नगर में जुलूस निकाला गया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर सीओ प्रतीक दहिया ने कोतवाली पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। इसके बाद दोनों युवकों का सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराया। सीओ प्रतीक दहिया ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। रिपोर्ट में आयशा, मधु, शिवानी, लवी और नईम को नामजद किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed