फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   FIR lodged against 11 people for occupying pasture land

Pilibhit News: चरागाह की जमीन पर कब्जा करने पर 11 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 26 Jul 2024 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against 11 people for occupying pasture land
न्यूरिया क्षेत्र में सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराते राजस्व कर्मी।स्रोत:सूचना विभाग
पीलीभीत/ मझोला। चरागाह की जमीन पर कब्जा करने के मामले में लेखपाल की ओर से न्यूरिया थाने में 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। अफसरों के आदेश के बाद उक्त जमीन को कब्जा मुक्त भी करा दिया गया है।
विज्ञापन

सदर तहसील में तैनात लेखपाल सुरेश कुमार ने न्यूरिया थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके पास न्यूरिया हुसैनपुर शुमाली के अतिरिक्त रम्पुरिया महोफ का भी कार्यभार है। उक्त गांव में गाटा संख्या 123 में कुछ जमीन चरागाह के रूप में दर्ज है। जो सुरक्षित श्रेणी की है।
विज्ञापन

बुधवार को उन्होंने उक्त क्षेत्र का निरीक्षण किया तो मौके पर कुछ लोगों का अवैध कब्जा पाया। उक्त कब्जा करने वालों पर वर्ष 2020 में राजस्व न्यायालय की ओर से बेदखली की कार्रवाई कर कब्जा हटाया गया था। इसके बाद दोबारा उक्त व्यक्तियों की ओर से खेती कर जमीन पर अतिक्रमण कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूरिया थाने के प्रभारी प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया कि तहरीर के आधार पर ग्राम रम्पुरिया निवासी बलजीत सिंह, परमजीत सिंह, गुरुदेव सिंह, बल्देव सिंह, रामभरोसे, मदनलाल, केवल प्रसाद, सुमित्र सिंह, राधेश्याम, हेमराज व पीलीभीत निवासी जहांगीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इधर अफसरों के निर्देश के बाद राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर की मदद से जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed