{"_id":"6666393f9b967b8cee0a62c6","slug":"fir-filed-against-53-people-for-putting-up-bhindranwales-flex-again-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-117641-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: भिंडरावाले का दोबारा फ्लैक्स लगाने पर 53 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: भिंडरावाले का दोबारा फ्लैक्स लगाने पर 53 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
पूरनपुर (पीलीभीत)। खालसा गुरुद्वारे के गेट पर जरनैल सिंह भिंडरावाले का दोबारा फ्लैक्स लगाने के मामले में पुलिस ने 13 लोगों को नामजद करते हुए 40 अज्ञात के खिलाफ आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
असम हाईवे पर गांव रुरिया के पास खालसा गुरुद्वारे के गेट के पास जरनैल सिंह भिंडरावाले का नौ दिन पहले फ्लैक्स लगाया गया था। दो जून को पुलिस ने फ्लैक्स हटवाने की कोशिश की, लेकिन सिख संगत ने इस कार्रवाई का विरोध किया। विरोध के बाद पुलिस ने 24 घंटे के अंदर फ्लैक्स हटाने की चेतावनी दी। पांच जून की रात को फ्लैक्स रहस्यमय हालात में गायब हो गया। इस पर पुलिस पर फ्लैक्स को फाड़ने का आरोप लगाया गया, जिसका पुलिस अधिकारियों ने खंडन किया। वहीं सात जून को दोबारा भिंडरावाले का फ्लैक्स लगा दिया गया। उसे बाद में वार्ता के बाद हटाने के साथ उसके स्थान पर धार्मिक फ्लैक्स लगाया गया था। भिंडरावाले का दोबारा फ्लैक्स लगाने के मामले में अब कोतवाली पुलिस ने दरोगा प्रदीप कुमार की ओर से 13 नामजद और 40 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
ये हुए नामजद
उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के किच्छा निवासी सुखविंदर सिंह औलख, खालसा गुरुद्वारा की संचालिका इंद्रजीत कौर खालसा, रंपुरा कोन निवासी बहादुर सिंह, न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव गुलडि़या निवासी गगनदीप कौर, गांव मुजफ्फरनगर नौगवां निवासी बलजिंदर सिंह, खुटार (शाहजहांपुर) के गांव पुनोटी निवासी हरदीप सिंह, ललौरीखेड़ा के गांव खरुआ निवासी देवेश कुमार, उत्तराखंड के हल्द्वानी के चांदनी चौक निवासी होम बहादुर सिंह, गांव दुधियाखुर्द बालामनी निवासी खजान सिंह, नगर के मोहल्ला बमनपुरी निवासी कुलवंत सिंह, हल्द्वानी वाली कमेटी के अध्यक्ष अमरीक सिंह, पंजाब के लुधियाना के गालिब खुर्द उगराव निवासी तेजेंद्र सिंह।