{"_id":"64e4fee726ad4d8f6f070c59","slug":"fighting-in-the-fair-police-accused-of-playing-in-the-report-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-3069-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मेले में मारपीट, पुलिस पर रिपोर्ट में खेल करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मेले में मारपीट, पुलिस पर रिपोर्ट में खेल करने का आरोप
Wed, 23 Aug 2023 12:01 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 23 Aug 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव खरुआ में एक युवक की नागपंचमी मेले में कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। वह अपनी बहन के साथ मेला देखने गया था। युवक का आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने में धाराओं में खेल कर दिया। उसने मामले की शिकायत एसपी से की है।
गांव खरूआ निवासी सूरजपाल ने बताया कि वह अपनी पांच साल की बहन कीर्ति के साथ गांव में ही लगा नाग पंचमी मेला देखने गया था। मेले में गांव के हिमांशु ने गालीगलौज करते हुए उसकी पिटाई कर दी। हिमांशु की बिरादरी के अन्य लोगों ने भी उसके साथ मारपीट की। रिपोर्ट लिखाने थाने जाने पर पुलिस पहले तो समझौता करने का दबाव बनाती रही। उसके न मानने पर रिपोर्ट तो लिख ली, लेकिन धाराओं में खेल कर दिया। सोमवार को युवक ने गांव के अन्य लोगों के साथ एसपी अतुल कुमार के कार्यालय में पहुंचकर मामले की शिकायत की।