{"_id":"65f19ca26ea5c44b530ab49a","slug":"fight-between-two-parties-over-dispute-over-removal-of-kiosk-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-113363-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: खोखा हटाने के विवाद पर दो पक्षों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: खोखा हटाने के विवाद पर दो पक्षों में मारपीट
विज्ञापन
पूरनपुर। प्लाॅट के सामने से खोखा हटाने के विवाद पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने क्राॅस रिपोर्ट दर्ज की है।
असम हाईवे के सिरसा चौराहा निवासी अहमद हुसैन ने बताया कि उनका भाई सईद अपने प्लाट पर ईंटें उतरवा रहे थे। प्लाट के सामने पूरनपुर देहात के मोहल्ला ढका निवासी फूलजहां खोखा रखकर चाय की बिक्री करती हैं। फूलजहां ने अपने सहयोगी मोहल्ला निवासी यूसुफ, बाबूशाह के साथ मिलकर उसके भाई से गाली-गलौज की। पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी।
दूसरे पक्ष की फूलजहां ने बताया कि वह असम हाईवे पर चाय बेचती हैं। आरोपियों ने गाली-गलौज कर उसका खोखा हटाते हुए पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने अहमद हुसैन की ओर से फूलजहां, यूसुफ, बाबू शाह और फूलजहां की तहरीर पर गुड्डू होटल वाले, उसके भाई वाहिद अली व महबूब अली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद