फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Fierce fighting, stone pelting on two sides on electoral enmity

Pilibhit News: चुनावी रंजिश पर दो पक्षों में जमकर मारपीट, पथराव

Sun, 23 Apr 2023 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Fierce fighting, stone pelting on two sides on electoral enmity
दोनों पक्ष के लोग कोतवाली पहुंचे, बाद में समझौता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। चुनाव की रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ। जिसमें गांव कीरतपुर के तीन लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों के लोग कोतवाली पहुंचे। बाद में इन लोगों में समझौता हो गया।
घटना शुक्रवार शाम की है। सहकारी समिति चुनाव में गांव भगवंतापुर में दो पक्षों में विवाद पर मारपीट, पथराव हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल स्थिति को संभाला था। पुलिस ने एक पक्ष की ओर से दूसरे पक्ष के खिलाफ गंभीर धाराओं मेंं रिपोर्ट दर्ज की। इसी रंजिश के चलते गांव भीकमपुर से घर जा रहे दो लोगों को गांव भगवंतापुर के आगे उस समय घेर लिया गया, जब दोनों लोग पूरनपुर से गांव जा रहे थे।
विज्ञापन

दोनों की जमकर पिटाई की गई। सूचना पर दूसरे पक्ष के कई लोग मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ। मारपीट और पथराव में एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। दोनों पक्ष के लोग शुक्रवार शाम को कोतवाली पहुंचे। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि थाना गेट पर भीड़ की जानकारी पर दरोगा को भेजा गया। तब दोनों पक्षों के लोगों ने कार्रवाई से इन्कार कर समझौता कर लिया और बगैर सूचना दिए अपने घरों को चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed