फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   festival of lights celebrated with pomp

मझोला में धूमधाम से मनाया गया गुरुनानक देव जी का प्रकाशोत्सव

Sun, 21 Nov 2021 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
festival of lights celebrated with pomp
गुरु नानकदेव के जीवनी सुनाते अमृतसर से आए कविश्री जत्था के लखबीर सिंह। संवाद - फोटो : PILIBHIT
मझोला। गुरुद्वारा श्रीकलगीधर सिंह सभा में शनिवार को प्रकाश पर्व श्रद्धाभाव से मनाया गया। बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे गुरुद्वारे में रखे गए अखंड पाठ का शनिवार को भोग पड़ा। इस दौरान दीवान भी सजाए गए। पंजाब के जिला अमृतसर के ग्राम तेढी से आए लखवीर सिंह कविशरी जत्थे ने गुरुनानक देव के बाल्यकाल से लेकर पहली उदासी तक के जीवन पर प्रकाश डाला। साथ ही सतगुरु की महिमा का बखान किया। सतगुरु के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान कर आई संगत को निहाल किया। गुरुद्वारे के मुख्य ग्रंथी सिंह बाबा रंजीत सिंह ने गुरुपर्व के उपलक्ष्य में रखे गए अखंड पाठ के भोग की अरदास कर आई संगत को गुरु महाराज का हुक्मनामा सुनाकर निहाल किया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के प्रधान बलविन्दर सिंह ने गुरु की महिम का बखान करने आए जत्थे को सरोपे भेंट कर सम्मानित किया। मौजूद गुरु की संगत को गुरु पर्व की बधाई दी। इसके बाद गुरु के लंगर की अटूट सेवा देर शाम तक चलती रही। गुरु पर्व के मौके पर तेजेन्द्र सिंह, चरनजीत सिंह, गुरुमुख सिंह, दिलबाग सिंह, जसपाल सिंह गोराया, जगजीत सिंह जग्गू, अमरीक सिंह, बलविन्दर सिंह गिल, लंगर के सेवादार कुलदीप सिंह, हरपाल सिंह सहित गुरुद्वारा कमेटी के समस्त सेवादार भी मौजूद रहे। वहीं क्षेत्र के गुरद्वारा सिंह सभा मझारा फार्म, गुरुद्वारा सिंह सभा सूरजपुर, गुरुद्वारा सिंह सभा टोडरपुर, गुरुद्वारा सिंह सभा रामपुर बारोख, गुरुद्वारा सिंह सभा भरतपुर गुलड़िया, गुरुद्वारा सिंह सभा विरहनी, गुरुद्वारा सिंह सभा ड्यूनी डैम में शाम को गुरुनानक देवा की पर्व धूमधाम से मनाया गया। गुरुद्वारे के मुख्य ग्रन्थियों के द्वारा पर्व के उपलक्ष्य में सरबत के भले की अरदास की गई। इसके उपरांत गुरुनानक देव की जीवनी पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed