{"_id":"0ef59d389fdb5f9318cec8bf62282d7f","slug":"festival-holidays-before-the-crowd-in-banks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहार की छुट्टियों से पहले बैंकों में रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहार की छुट्टियों से पहले बैंकों में रही भीड़
Pilibhit
Updated Tue, 10 Nov 2015 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली और भैयादूज की छुट्टियों से पहले बुधवार को बैंकों में खासी भीड़ रही। बैंक उपभोक्ताओं ने जमकर पैसा निकाला। वहीं धनतेरस पर बाजार में हुई बिक्री के बाद व्यापारियों ने रुपया बैंकों में जमा कराया। छुट्टियों के कारण अब बैंकें पांच दिन बाद यानि सोमवार को खुलेंगी।
विज्ञापन
त्योहार के चलते बुधवार से शनिवार तक छुट्टियां होने और रविवार को साप्ताहिक अवकाश के कारण बैंकें पांच दिनों तक लगातार बंद रहेगी। इससे आम उपभोक्ताओं के साथ साथ व्यापारियों को भी लेनदेन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। छुट्टियों से पहले मंगलवार को बैंक खुलने पर काफी भीड़ देखी गई। लेनदेन अधिक होने और स्टाफ के कम होने के कारण उपभोक्ताओं का समय भी अधिक लगा। वहीं एटीएम पर भी लोगों ने जमकर धनराशि निकाली। एएलडीएम आशीष कुमार ने बताया कि छुट्टियों के कारण बैंक उपभोक्ताओं को कुछ दिक्कत हो सकती है। एटीएम में पर्याप्त धनराशि रहे इसके लिए सभी शाखा प्रबंधकों को व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन