{"_id":"636412f0e7e07b7f7d509d78","slug":"fertilizer-pilibhit-news-bly502709712","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएपी का वितरण न होने पर किसानों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएपी का वितरण न होने पर किसानों का हंगामा
विज्ञापन
पूरनपुर के गांव दिलावरपुर समिति में डीएपी न मिलने के विरोध में प्रदर्शन करते किसान। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। गेहूं की बुआई शुरू होते ही जिले में डीएपी की किल्लत किसानों को रुलाने लगी है। किसानों को सबसे ज्यादा परेशान सहकारी समितियां कर रहीं हैं। बृहस्पतिवार को किसानों ने पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र महादिया और साधन सहकारी समिति दिलावरपुर में जमकर हंगामा किया। किसानों ने नियमित डीएपी न बंटने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी। वहीं घाटमपुर समिति बंद होने पर एआर को-ऑपरेटिव ने सचिव को नोटिस जारी किया है।
बृहस्पतिवार को महादिया के पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र पर किसान पहुंचे और डीएपी खाद का वितरण न होने पर हंगामा शुरू कर दिया। किसानों का कहना था कि रात के अंधेरे में चहेते किसानों को डीएपी दी जा रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शनकारी किसानों ने डीएम से जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में राजकुमार वर्मा, शिवशंकर, मिश्रीलाल, संजीव कुमार, राजेंद्र कुमार आदि थे।
इधर, दिलावरपुर साधन सहकारी समिति में भी दोपहर दो बजे खाद का वितरण बंद कर दिया गया। इसके विरोध में गुस्साए किसानों ने हंगामा कर प्रदर्शन किया। यहां भी प्रदर्शनकारी किसानों ने सचिव पर अपने चहेते किसानों को खाद देने का आरोप लगाया। घाटमपुर समिति में भी बृहस्पतिवार को खाद वितरण नहीं हुआ। सचिव अतुल सिंह का कहना है कि सप्ताह में दो दिन ही खाद वितरित करते हैं। वहीं घुंघचाई समिति में पहुंचे किसानों को पीओएस मशीन न चलने की बात कहकर टरका दिया गया। प्रदर्शन करने वालों में रामचंद्र, होरीलाल, रमेशचंद्र, मुकेश, प्रेम कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
---------
पूूरे सप्ताह वितरित की जाए खाद
एआर को-ऑपरेटिव वीर विक्रम ने बताया कि समितियां पूूरे सप्ताह खुलेंगी। उन्होंने बताया कि घाटमपुर का मामला सामने आया है। सचिव को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है। अगर किसानों को परेशान किया गया तो सचिवों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। छोटे किसानों को प्राथमिकता पर खाद वितरित की जाए।