फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Felling continues near Chandia Hazara

Pilibhit News: चंदिया हजारा के समीप जारी रहा कटान

Mon, 24 Jul 2023 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 24 Jul 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Felling continues near Chandia Hazara
चंदिया हजारा में कटान देखने जाते विधायक, एसडीएम  संवाद
पूरनपुर। शारदा नदी का कटान गांव चंदिया हजारा के समीप सोमवार को भी जारी रहा। विधायक बाबूराम पासवान, एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला ने कटान को देखा। गांव के पंचायत घर बैठकर कटान कैसे रुके। इसको लेकर बाढ़ खंड के सहायक अभियंता से जानकरी की। विधायक ने वन मंत्री से भी फोन बात कर जंगल कटने और क्षेत्र को शारदा के कहर से बचाने को कोशिश कराने को कहा।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से गांव चंदिया हजारा के समीप नदी तेजी से कटान कर रही है। बाढ़ खंड की ओर से कटान रोकने को किए जा रहे सारे इंतजाम नाकाफी हो रहे है। सोमवार को भी नदी पूरी तरह भरी चलती रही। इसको लेकर कटान की गति सोमवार को धीमी रहीं। विधायक बाबूराम पासवान, एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला, बाढ़ खंड के सहायक अभियंता डीएन शुक्ला को साथ लेकर नदी किनारे कटान देखने पहुंचे।
विज्ञापन

रास्ता में कीचड़ और दलदल होने को लेकर विधायक, एसडीएम को ट्रैक्टर पर सवार होकर नदी किनाते तक पहुंचना पड़ा। बाद में गांव के पंचायत घर में रुककर कटान कैसे रुके इसको लेकर मंथन किया गया। विधायक बाबूराम पासवान ने वन मंत्री से भी मोबाइल पर बात की। एसडीएम ने बताया कि कटान की स्थिति को देखा गया और कटान कैसे रुके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसको लेकर बाढ़ खंड के अफसरों से बात की गई है। कटान रोकने को बाढ़ खंड की ओर से सोमवार को बड़े-बड़े बंबूके्रट बनाने का काम शुरू किया गया। कटान न रुकने से गांव के लोगों में खलबली है। सहायक अभियंता बाढ़ डीएन शुक्ला ने बताया कटान रेाकने को बड़े-बड़े बंबूके्रट बनवाए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed