फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Fear of tiger, farmers are harvesting crops in the presence of forest workers

Pilibhit News: बाघ की दहशत, वनकर्मियों की मौजूदगी में किसान काट रहे फसल

Wed, 19 Mar 2025 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 19 Mar 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Fear of tiger, farmers are harvesting crops in the presence of forest workers
पूरनपुर। शारदा नदी दूसरी ओर स्थित गांव मुरैनिया गांधीनगर के समीप बाघ की चहलकदमी बुधवार को भी देखी गई। बाघ की दहशत के चलते किसान खेतों में जाने से कतरा रहे हैं। कुछ किसानों ने वन विभाग की टीम की मौजूदगी में गन्ने की छिलाई शुरू की है।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब तीन बजे हजारा थाना क्षेत्र के गांव मुरैनिया गांधीनगर निवासी रवि प्रसाद के घर में घुसकर बाघ ने यहां बंधे पड्डे (भैंस का बच्चा) पर हमला कर दिया था। शोर-शराबा पर बाघ पड्डे को पास के गन्ने के खेत में खींच ले गया था। सूचना पर पहुंची संपूर्णानगर रेंज की टीम ने बाघ की तलाश कराई। पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया गया मगर, वह हाथ नहीं आया।
विज्ञापन

बुधवार को फिर गांव के समीप बाघ को घूमते देख लोगों ने शोर-शराबा किया। बाघ की मौजूदगी के चलते किसान खेतों में जाने से कतरा रहे हैं। गन्ना की फसल कटवाने के लिए किसानों ने संपूर्णानगर रेंजर से वन विभाग की टीम की मांग की। वन विभाग की टीम की मौजूदगी में कुछ किसानों ने फसल की कटाई शुरू कराई। संपूर्णानगर रेंजर अनिल कुमार ने बताया कि बुधवार को गांव के समीप बाघ के पगचिह्न मिले है। बाघा सुतिया नाला के समीप से होते हुए जंगल के छोटे से टुकड़े की ओर चला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed