फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Father, wife charged with indecent acts

पिता पर पुत्री से अश्लील हरकतें करने का आरोप

Sat, 05 Nov 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sat, 05 Nov 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
Father, wife charged with indecent acts
पिता पर पुत्री से अश्लील हरकतें करने का आरोप - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
नशे की हालत में आए दिन चौदह वर्षीय पुत्री से अश्लील हरकतें करने का आरोप एक पिता पर लगा है। इसका विरोध करने पर परिवारीजनों से मारपीट की गई। दो दिन पहले सौतेली बहन के देखने पर मामला गरमा गया। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने पिता पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पति की 15 साल पहले मौत हो गई थी। जिससे उसको एक बेटी और एक बेटा था। बेटी की शादी करने के बाद उसने क्षेत्र के एक व्यक्ति से दूसरी शादी कर ली। जिसके बाद उसको एक बेटी का जन्म हुआ। जोकि वर्तमान समय में 14 साल की है। पहले पति से हुआ बेटा बड़ी बहन के साथ उसकी ससुराल में रहता है। आरोप है कि नशे की हालत में उसका पति 14 वर्षीय बेटी से आए दिन अश्लील  हरकतें करता है। इसका विरोध करने पर मारपीट की जाती है। दो दिन पहले उसकी बड़ी बेटी और बेटा आए हुए थे। आरोप है कि पिता छोटी बेटी से अश्लील हरकतें कर रहा था। इसकी जानकारी लगने पर महिला ने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी गई। हंगामा करने पर जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया गया। शनिवार को महिला ने पुलिस को तहरीर देकर पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। जिस पर पुलिस ने कानूनी शिकंजा कसा है। सीओ पूरनपुर जगत राम जोशी ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ छेड़छाड़ और धमकाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है, आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed