फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Father-in-law and brother-in-law raped for not fulfilling the demand of dowry

Pilibhit News: दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुर-देवर ने किया दुष्कर्म

Fri, 23 Jun 2023 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 23 Jun 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Father-in-law and brother-in-law raped for not fulfilling the demand of dowry
पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के एक महिला से दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल में देवर और ससुर ने दुष्कर्म किया। बाद में पति ने तीन तलाक दे दिया। एसपी के आदेश पर पति समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ले की विवाहिता ने बताया कि उसका निकाह 29 नवंबर 2021 को शाहजहांपुर के थाना बंडा क्षेत्र के एक गांव में हुआ था। निकाह के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। अक्सर उसकी पिटाई की जाती थी। इस पर विवाहिता ने 21 दिसंबर, 2022 को कोतवाली में ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। बाद में ससुराल वालों ने समझौता कर लिया।
विज्ञापन

इसके बावजूद उनका रवैया नहीं बदला। 17 मई, 2023 को ससुर और पति उसे मायके से कार से विदा कराके ले गए, लेकिन ससुराल ले जाने के बजाय बिलसंडा में एक घर में कैद कर दिया। जहां ससुर और देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में पति ने उसे तीन तलाक दे दिया और मकसूदापुर फैक्टरी के पास छोड़कर चले गए। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने पति, सास-ससुर, तीन देवरों और ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed