{"_id":"64b2b8b26da46830240630e5","slug":"father-and-son-died-due-to-car-hit-the-bike-in-pilibhit-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कार की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत, दो महीने पहले हुई थी युवक की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कार की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत, दो महीने पहले हुई थी युवक की शादी
Sat, 15 Jul 2023 08:48 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 15 Jul 2023 08:48 PM IST
सार
पूरनपुर-शाहजहांपुर हाईवे पर शनिवार सुबह कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। दोनों खाद लेने बंडा जा रहे थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
हादसे में पिता-पुत्र की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत के पूरनपुर में कार की टक्कर से बाइक सवार घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव गुलड़िया भूपसिंह निवासी झम्मन लाल और उनके पुत्र योगेश की मौत हो गई। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है। पिता-पुत्र के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। योगेश की दो महीने पहले ही शादी हुई थी। हादसे के बाद से उनके घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
हादसा पूरनपुर-शाहजहांपुर हाईवे पर जिले की सीमा पर सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ। गांव गुलड़िया भूपसिंह निवासी 55 वर्षीय झम्मन लाल अपने पुत्र 22 वर्षीय योगेश कुमार के साथ बाइक से खाद लेने के लिए बंडा थाना क्षेत्र के गांव पोखरापुर जा रहे थे। बाइक योगेश चला रहे थे। बंडा मार्ग पर पूरनपुर की सीमा में सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में झम्मन लाल की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bareilly News: हाथ में पिस्टल थाम लड़की ने किया डांस, वीडियो हुआ वायरल, लोग करने लगे ये मांग
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़ ने कार चालक को पकड़ लिया। गंभीर रूप से घायल योगेश को बंडा सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। कार चालक भी झम्मन लाल के गांव का ही है। पिता-पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बड़े भाई मुकेश ने बताया कि योगेश की 10 मई को बंडा थाना क्षेत्र के गांव भूडा निवासी दयावती से शादी हुई थी।