{"_id":"665b8d7f92636da0a506f7b4","slug":"father-and-son-attacked-due-to-old-enmity-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-117263-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पुरानी रंजिश में पिता-पुत्र पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पुरानी रंजिश में पिता-पुत्र पर हमला
विज्ञापन
घुंघचाई। पुरानी रंजिश में पिता-पुत्र पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया गया। उसके बाद जान से मारने की धमकी दी गई। तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
थाना क्षेत्र के गांव बिलंदपुर अशोक निवासी रविंद्र कुमार ने बताया कि गांव निवासी कुछ लोगों से उसकी पुरानी रंजिश चल रही है। वह अपने पिता को कसगंजा चौराहे पर टेंपो पर बैठाने जा रहा था। इसी दौरान गांव निवासी एक व्यक्ति उसे घेरकर गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर उस पर धारदार हथियार से हमला किया।
जिससे वह बाइक सहित जमीन पर गिर गया। इसके बाद उसके पिता को भाला मार कर घायल कर दिया। इसके बाद व्यक्ति अपने परिजनों की मदद से दोबारा लाठी डंडे व धारदार हथियार लेकर उसके घर पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी। उसने भाग कर जान बचाई। घायल थाने पहुंचा और मामले की तहरीर पुलिस को दी। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया मामले की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। संवाद