फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Fast growing online A graph of blood donors

तेजी से बढ़ रहा ऑनलाइन रक्तदाताओं का ग्राफ

Sat, 11 Jun 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sat, 11 Jun 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
 रक्तदान जीवनदान है। यह बात जिले के स्वैच्छिक रक्तदाताओं से बेहतर भला कौन जान सकता है। पिछले दो सालों में अमर उजाला फाउंडेशन के चलाए गए अभियान का ही यह नतीजा है कि इनमें से अधिकांश रक्तदाता खुद चलकर जरूरतमंदों तक पहुंचने लगे हैं। इनमें से अधिकांश स्वैच्छिक रक्तदाता एनआईसी वेबसाइट पर भी देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन

प्राय: देखा गया है कि ब्लड बैंक में किसी विशेष ब्लड ग्रुप के रक्त की उपलब्धता न होने पर जरूरतमंदों को अनावश्यक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्वैच्छिक रक्तदाताओं के होने के बावजूद उन तक पहुंचने के लिए उन्हें ब्लड बैंकों या फिर उनके परिचितों को तलाशने में मशक्कत करनी पड़ती थी। गत वर्ष चिकित्सा एवं स्वास्थ्य निदेशालय ने जनपद स्तर पर स्वैच्छिक रक्तदान करने वालों को उनकी सहमति और पंजीकरण के बाद उन्हें एनआईसी की वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए। जिले के उत्साही स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने इसमें बढ़चढ़कर सहभागिता की। ब्लड बैंक के आंकड़ों के मुताबिक गत वर्ष करीब 45 स्वैच्छिक रक्तदाताओं की सहमति के बाद उनका डेटा एनआईसी की वेबसाइट पर अपलोड किया गया था। इस सूची में रक्तदाता के पते के अलावा उनका मोबाइल नंबर, ईमेल आदि प्रदर्शित होने पर जरूरतमंदों को खासा लाभ होगा। 
विज्ञापन


अब 52 दुर्लभ ग्रुप वाले 
रक्तदाता भी ऑनलाइन
जिले में स्वैच्छिक रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं का उत्साह कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ब्लड बैंक के मुताबिक दुर्लभ ब्लड ग्रुप (ए निगेटिव, बी निगेटिव, ओ निगेटिव व एबी निगेटिव) वाले करीब 52 स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने अपनी स्वेच्छा से पंजीकरण कराया है। इन दुर्लभ ग्रुप वाले स्वैच्छिक रक्तदाताओं का डाटा भी जल्द एनआईसी की वेबसाइट पर प्रदर्शित होगा। ब्लड बैंक के लैब टेक्नीशियन नायाब रसूल व दिग्विजय आर्य ने बताया कि 52 स्वैच्छिक रक्तदाताओं का पंजीकरण कर उनकी सूची तैयार कर ली गई है। जल्द ही इस सूची को एनआईसी भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वैच्छिक रक्तदाता 
करा रहे रजिस्ट्रेशन
पीलीभीत। अमर उजाला फाउंडेशन और सिस्टम कंप्यूटर एजूकेशन की ओर से 13 जून को बीसलपुर, 14 जून को पीलीभीत व 15 जून को पूरनपुर में विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर के लिए लोगों ने अपने रजिस्ट्रेशन कराने शुरू कर दिए हैं। शिविर में महादानी बनने के इच्छुक लोग मोबाइल नंबर 09415168135 पर फोन कर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। 


ये स्वयं सेवी संस्थाएं भी आईं साथ
पीलीभीत। अमर उजाला फाउंडेशन के स्वैच्छिक रक्तदान शिविर  में स्वयं सेवी संस्थाएं भी बढ़ चढ़कर सहयोग करेंगी। आईएमए सचिव डा. एसके मित्रा व रोटरी क्लब पीलीभीत के अध्यक्ष सीए संजय अग्रवाल ने अमर उजाला के इस अभियान की खुले कंठ से सराहना करते हुए शिविर में मौजूद रहने के साथ संस्था के सदस्यों से इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने को कहा है। रोटरी क्लब पूरनपुर ग्रीन के संस्थापक अध्यक्ष डा. दिनेश गुप्ता ने कहा कि अमर उजाला हमेशा ही जनहित व सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य करता रहता है। इसकी जितनी सराहना की जाए कम है। उन्होंने संस्था के पदाधिकारियों से शिविर में मौजूद रहकर रक्तदान करने व रक्तदान करने आने वालों का सहयोग करने का आह्वान किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed