फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Farmers protested at the substation against unannounced power cuts

Pilibhit News: अघोषित बिजली कटौती के विराध में किसानों ने उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

Fri, 06 Sep 2024 10:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
Farmers protested at the substation against unannounced power cuts
अवर अ​भियंता को ज्ञापन सौंपते किसान।स्रोत:किसान
कलीनगर। अघोषित बिजली कटौती से परेशान किसानों ने विद्युत उपकेंद्र पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद सहायक अभियंता (एसडीओ) को संबोधित ज्ञापन अवर अभियंता को सौंपा।
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के युवा जिलाध्यक्ष गुरदीप सिंह गोगी के नेतृत्व में मथना जपती क्षेत्र के करीब दो दर्जन किसान शुक्रवार को कलीनगर स्थित विद्युत उपकेंद्र पहुंचे। किसानों ने आरोप लगाया कि उपकेंद्र से जुड़े मथना जपती क्षेत्र में रोस्टरिंग के नाम पर अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। इसके चलते उपभोक्ता परेशान हैं और फसलें भी प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन

कई बार शिकायत करने के बावजूद सुधार नहीं हो पा रहा है। नाराज किसानों ने विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद एसडीओ को संबोधित ज्ञापन अवर अभियंता राजकुमार राठौर को सौंपा। इस मौके पर हरदीप सिंह बाजवा, बलजीत सिंह, मंगल सिंह, नानक सिंह, हरमीत सिंह, सतविंदर सिंह, सोहन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed