{"_id":"5a7074d34f1c1b8e238b5970","slug":"farmers-protest-for-less-indent","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम इंडेंट के विरोध में हंगामा, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम इंडेंट के विरोध में हंगामा, प्रदर्शन
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
Updated Tue, 30 Jan 2018 07:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीनी मिल से गन्ना सप्लाई का इंडेंट कम आने के विरोध में सहकारी गन्ना समिति में एकत्र हुए किसानों ने मंगलवार को हंगामा कर प्रदर्शन किया। किसानों ने समिति के सचिव से मिलकर इंडेंट बढ़वाने की मांग की। गन्ना समिति सचिव ने चीनी मिल जीएम को इंडेंट बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके अलावा दो दिन बाद पर्याप्त इंडेंट न भेजने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
सहकारी गन्ना समिति में गन्ना सप्लाई पर्चियां लेने वाले किसानों की अक्सर भीड़ रहती है। मंगलवार को भी काफी किसान पर्चियां लेने आए थे। दि किसान सहकारी चीनी मिल का कम गन्ना सप्लाई इंडेंट आने के विरोध में किसानों ने हंगामा कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी किसानों ने समिति सचिव से मिलकर गन्ना सप्लाई इंडेंट बढ़वाने की मांग की। समिति सचिव टीएन त्रिपाठी ने चीनी मिल जीएम से वार्ता कर इंडेंट बढ़वाकर भिजवाने को कहा। समिति सचिव ने बताया कि चीनी मिल जीएम ने मिल गेट पर गन्ना से भरे वाहनों की लंबी कतारें होने की जानकारी दी। साथ ही दो दिन में स्थिति पर कंट्रोल कर अधिक इंडेंट भिजवाने का आश्वासन दिया। समिति सचिव ने बताया कि चीनी मिल को नोटिस भेजकर दो दिन बाद इंडेंट बढ़वाकर भिजवाने की चेतावनी दी है। 000000
खराबी को लेकर घंटों बंद रही मिल
पूरनपुर। दि किसान सहकारी चीनी मिल खराबी को लेकर मंगलवार सुबह 11 बजे बंद हो गई। इससे गन्ना की तौल बंद कर दी गई। मिल गेट पर गन्ना से भरे वाहनों की लंबी कतारें लगी। किसानों का आरोप है कि मिल पिछले कई दिनों से धीमी गति से गन्ना की पेराई कर रही है। प्रधान प्रबंधक आरके जैन ने बताया कि खराबी को लेकर मिल कुछ देर के लिए बंद हुई थी। जिसका सुधार कराकर काम सुचारु करा दिया गया है।