फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Farmers happy with 20 mm rain, strong wind made them cry, paddy and sugarcane got scattered

Pilibhit News: 20 मिमी बारिश से खुश किसानों को तेज हवा ने रुलाया, बिछ गया धान-गन्ना

Sat, 09 Sep 2023 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 09 Sep 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Farmers happy with 20 mm rain, strong wind made them cry, paddy and sugarcane got scattered
रविवार को भी बारिश होने के आसार, मौसम में बदलाव होने लगा महसूस
विज्ञापन

पीलीभीत। शुक्रवार रात से रुक रुककर हो रही बारिश से मौसम में बदलाव आ गया है। लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है। जिले में करीब 20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। अनुमान है कि रविवार को भी बारिश होगी। करीब एक पखवाड़े बाद हुई बारिश धान और गन्ना की फसलों के लिए संजीवनी साबित होती, लेकिन तेज हवा ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया। धान और गन्ने की फसल खेतों में बिछ गई। इससे भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

मौसम विभाग ने जिले में शनिवार और रविवार को बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन इससे पहले ही बृहस्पतिवार रात में बारिश हो गई। तब पांच मिमी बारिश हुई। शुक्रवार रात से शुरू हुआ रुक-रुककर बारिश होने का सिलसिला शनिवार को भी बना रहा। बारिश से पूरे दिन मौसम ठंडा बना रहा। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। रात को चादर ओढ़नी पड़ रही है। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि रविवार को भी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन


000
शहर में बारिश से जनजीवन हुआ प्रभावित

शुक्रवार रात से हो रही बारिश का असर जनजीवन पर भी देखा गया है। गरीब तबके के लोग काम-धंधे पर नहीं जा सके। रिक्शा चालकों को भी कम ही सवारी मिलीं। टनकपुर हाईवे पर छतरी चौराहे के पास जलभराव हो गया। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गन्ना तिराहे पर हाईवे के गड्ढों में पानी भर जाने से यातायात प्रभावित हुआ। रामलीला रोड भी तालाब बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


धान की फसल गिरने से झड़ गया बालियों का फूल
पूरनपुर। बारिश के साथ तेज हवा चलने से खेतों में गन्ने के अलावा धान की फसल भी गिर गई है। चूंकि ज्यादातर धान की फसल में बाली पर फूल आ चुका है, ऐसे में फसल गिरने से उत्पादन कम होने की आशंका है। तेज हवा के साथ हुई बारिश से अधिकांश खेतों में धान की फसल गिर गई है। फूल झड़ने से किसान उत्पादन कम होने की आशंका जता रहे हैैं। भाकियू के जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह ने बताया कि गांव जटपुरा, अमरैयाकलां, नवदिया, पचपेड़ा, हरसिंहपुर में कई खेतों में धान की फसल गिर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed