Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Farmers create ruckus over sugarcane unloading fee, surround officer

Pilibhit News: गन्ना उतराई शुल्क मांगने पर किसानों का हंगामा, अधिकारी का घेराव

Wed, 03 Dec 2025 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 03 Dec 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Farmers create ruckus over sugarcane unloading fee, surround officer
बीसलपुर। गांव किशनी के क्रय केंद्र पर गन्ना उतराई शुल्क मांगे जाने पर किसानों ने केंद्र पर हंगामा किया। किसानों ने गन्ना अधिकारी का घेराव किया। केंद्र पर कुछ देर के लिए गन्ने की तौल भी बंद रही। बाद में परेवा के प्रधान के हस्तक्षेप पर मामला शांत हो गया।
विज्ञापन


केंद्र पर बुधवार को करीब दो दर्जन किसान अपना गन्ना तुलवाने गए थे। क्रय केंद्र प्रभारी के एक गुर्गे ने उन किसानों से गन्ना उतराई शुल्क मांगा। किसानों ने यह कहकर उतराई शुल्क देने से मना कर दिया कि इसका कोई नियम नहीं है। मामला संज्ञान में आने पर चीनी मिल के गन्ना अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बताया जाता है कि उन्होंने भी उतराई शुल्क की बात का समर्थन किया।
विज्ञापन

इस पर किसान भड़क गए। किसानों ने हंगामा करते हुए गन्ना अधिकारी का घेराव कर लिया। किसानों और केंद्र प्रभारी के बीच काफी नोकझोंक भी हुई। इसी बीच परेवा के प्रधान आकाश कमल संबंधित शासनादेश लेकर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने केंद्र प्रभारी और गन्ना अधिकारी को शासनादेश दिखाया। शासनादेश में साफ लिखा था कि गन्ना केंद्रों पर किसानों से उतराई शुल्क किसी भी हालत में नहीं लिया जाएगा। शासनादेश देखकर केंद्र प्रभारी और गन्ना अधिकारी सहमत हो गए। उसके बाद केंद्र पर गन्ने की तौल शुरू हो गई। हंगामा की वजह से करीब एक घंटे तक केंद्र पर गन्ने की तौल ठप रही। इस बाबत एसडीएम नागेंद्र पांडेय ने बताया कि गन्ना विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed